- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule Illegal Weapon Arrest Shirpur Youth Lcb Highway Operation
धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर फिल्मी अंदाज में आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा
Dhule Illegal Weapon Arrest: धुले में अवैध हथियार के साथ घूम रहे युवक को क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल

Dhule Crime News( Source: Social Media )
Dhule Crime News: धुले शहर में दहशत फैलाने की साजिश के तहत अवैध हथियार लेकर घूम रहे शिरपुर के एक युवक को स्थानीय क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई-आगरा हाईवे पर नगावबारी के पास की गई इस सटीक कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा, मैगजीन और जिंदा कारतूस समेत कुल 41 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।
जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर सख्ती के निर्देश एसपी श्रीकांत धिवरे ने दिए हैं। इसी अभियान के तहत एलसीबी की टीम गश्त पर थी। पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार को गुप्त सूचना मिली कि हाईवे पर होटल साई किशन के सामने सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में घातक हथियार लेकर घूम रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुई युवक की मौत, गम में बदली दोस्त की शादी की खुशी
पुणे के वॉटर पार्क में बड़ा हादसा: स्लाइड से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज
नागपुर मेट्रो फेज-2: कन्हान तक मेट्रो अब दूर नहीं! ऑटोमोटिव चौक रूट पर 68% काम पूरा, 11 स्टेशनों ने लिया आकार
Pune:बिल्डरों की मनमानी पर रोक, MHADA का सख्त आदेश; लॉटरी विजेताओं को बड़ी राहत
सूचना मिलते ही टीम ने नगावबारी इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियां कर रहे राहुल पांडुरंग पाटिल (29, निवासी वरवाडे, तहसील शिरपुर) को हिरासत में लिया।
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए। आरोपी के पास से 40 हजार रुपये कीमत का देसी कट्टा (मैगजीन सहित) मिला। कट्टे के साथ 1 हजार रुपये का जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल 41 हजार रुपये का माल जब्त कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी
आरोपी के खिलाफ पश्चिम देवपुर थाना में आर्म्स एक्ट की चारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहा से लाया था और यह किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
यह भी पढ़ें:-जलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल
यह सफल कार्रवाई एसपी श्रीकांत धिवरे और एएसपी अजय देवरे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, उपनिरीक्षक चेतन मुंढे सहित पवन गवली, आरिफ पठान, राहुल सानप, देवेंद्र ठाकुर और मयूर पाटिल की टीम ने अंजाम दी। पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर में होने वाली एक संभावित बड़ी वारदात टल गई है।
Dhule illegal weapon arrest shirpur youth lcb highway operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Deepak Chahar के नाम जुड़ा एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
Apr 08, 2026 | 02:55 PMसिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
Apr 08, 2026 | 02:54 PMMrunal Thakur ने रणवीर सिंह को बताया अपना ‘लकी चार्म’, बोलीं- उनके साथ काम के बाद बदल गई किस्मत
Apr 08, 2026 | 02:52 PMमुंबई-नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 30 मिनट में तय होगा सफर! 22,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू
Apr 08, 2026 | 02:42 PMअब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा
Apr 08, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर: DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुई युवक की मौत, गम में बदली दोस्त की शादी की खुशी
Apr 08, 2026 | 02:34 PMBhagavad Gita Shlokas:भगवद गीता के ये 5 श्लोक बदल देंगे जीवन की दिशा, पालन करके देखिए
Apr 08, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













