- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhananjay Munde Denies Marriage With Woman Named Karuna Who Claims To Be His 1st Wife
Maharashtra News : कभी शादी ही नहीं हुई तो फिर गुजारा भत्ता कैसे…कुर्सी बचाने ‘कोर्ट’ पहुंचे मुंडे
Maharashtra News: करुणा मुंडे का दावा है कि वो मंत्री धनंजय मुंडे की पत्नी हैं। कोर्ट ने धनंजय मुंडे को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया, इसपर धनंजय मुंडे ने कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

File Photo
नवभारत डेस्क: महायुति सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे चौतरफा मुसीबतों से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने बांद्रा फैमिली कोर्ट के उस फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें पहली पत्नी करुणा मुंडे को हर महीने 2 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश सुनाया गया।
मुंडे ने अपनी याचिका में कहा है कि जब उनकी करुणा मुंडे से कभी शादी ही नहीं हुई तो फिर गुजारा भत्ता कैसे दिया जा सकता है। करुणा का दावा है कि वह मुंडे की पहली पत्नी हैं, जबकि मुंडे की तरफ से अधिवक्ता सयाली सावंत ने दायर याचिका में कहा कि बांद्रा फैमिली कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने अपने विवेक का उपयोग नहीं किया और अंतरिम भरण-पोषण देने का मनमाना आदेश पारित कर दिया।
मुंडे ने किया दावा
मुंडे का दावा है कि एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उनका परिचय करुणा शर्मा से हुआ था और फिर बाद में लगातार बातचीत होने से एक व्यक्तिगत संबंध बन गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई 21 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी और उन्हें अगली तारीख से पहले जवाब की एक प्रति पेश करने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र
NCP में कलह की अटकलों पर लगा विराम; प्रफुल पटेल और तटकरे विवाद पर बोली पार्टी, ‘एकजुट है राकांपा’
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
मुंडे ने याचिका में कहा कि करुणा के साथ रिश्ते से उनके 2 बच्चे पैदा हुए लेकिन उन्होंने बच्चों के केवल आधिकारिक दस्तावेज में पिता के तौर पर अपने नाम व उपनाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है। मुंडे ने यह भी दावा किया कि करुणा को उनकी मौजूदा शादी के बारे में पूरी जानकारी थी और उन्होंने उनके साथ स्वेच्छा से संबंध बनाने का फैसला किया। जब वे अपने आधिकारिक आवास पर पहली पत्नी राजश्री मुंडे के साथ रहने लगे तो करुणा के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया।
धनंजय ने आरोपों को किया खारिज
बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत ने 4 फरवरी को अपने फैसले में धनंजय मुंडे को गुजारा भत्ते के रूप में हर महीने 2 लाख रुपये देने का आदेश सुनाया था। इसमें करुणा को 1 लाख 25 हजार रुपये की मासिक पेंशन और उनकी बेटी शिवानी को उसकी शादी तक 75 हजार रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया गया था। मजिस्ट्रेट ने अंतरिम आदेश में कहा था कि मुंडे ने अपनी पहली पत्नी के साथ प्रथम दृष्टया घरेलू हिंसा की, लेकिन मुंडे ने सत्र न्यायालय में इसे चुनौती देते हुए इन आरोपों को खारिज किया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि करुणा ने उनके नाम के साथ सोशल मीडिया पर कई अकाउंट बनाए और खुद को याचिकाकर्ता की पत्नी के रूप में गलत तरीके से पेश किया। मुंडे ने कहा कि उनकी करुणा मुंडे के साथ कभी शादी नहीं हुई और उनका कानूनी विवाह राजश्री मुंडे से हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वह करुणा मुंडे के साथ कभी भी एक घर में नहीं रहे।
Dhananjay munde denies marriage with woman named karuna who claims to be his 1st wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विपक्षी राज्यों से भेदभाव पर जस्टिस नागरत्ना सख्त? बोलीं- पार्टी देखकर नहीं, संविधान देखकर चलेगा देश
Apr 05, 2026 | 11:06 AMनासिक: 30 हजार करोड़ के विकास कार्यों के साथ नशामुक्त कुंभ की तैयारी, मंत्री गिरीश महाजन की बड़ी घोषणा
Apr 05, 2026 | 11:06 AMघर में टीवी तक नहीं था, आज खरीदी ₹15,000 करोड़ की टीम; जानें कौन है Rajasthan Royals के नए ओनर कैलाश सोमानी
Apr 05, 2026 | 11:00 AMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, दुनियाभर में छाई फिल्म
Apr 05, 2026 | 10:59 AMRTE Admission 2026-27: ठाणे में 6 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी, छात्रों का होगा चयन
Apr 05, 2026 | 10:53 AMभीषण गोलीबारी के बीच अमेरिका का कारनामा, F-15E विमान के दूसरे पायलट का किया रेस्क्यू, ट्रंप ने जताई खुशी
Apr 05, 2026 | 10:53 AMThane में President Cup India 2026 का भव्य समापन आज, संजय दत्त-सुनील शेट्टी होंगे शामिल
Apr 05, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














