Thane में President Cup India 2026 का भव्य समापन आज, संजय दत्त-सुनील शेट्टी होंगे शामिल

Thane के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में President Cup India 2026 का भव्य समापन आज होगा। 1 करोड़ इनाम वाली इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने उत्साह बढ़ाया है।
president-cup-india-2026-thane-final-tennis-cricket-event
ठाणे प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane President Cup 2026: टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईटीसीएसएफ) द्वारा आयोजित “President Cup India 2026” का भव्य समापन रविवार की शाम Thane के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में होगा। 31 मार्च से शुरू हुई इस स्पर्धा का का रोमांच चरम पर पहुंच गया है।

आईटीसीएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे व कार्याध्यक्ष राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत की पहल पर आयोजित टेनिस क्रिकेट की राष्ट्रीय स्पर्धा में देश भर से खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा हुआ है।

संजय दत्त व सुनील शेट्टी की उपस्थिति में समापन समारोह

टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस स्पर्धा में बड़े नेता एवं फिल्मी कलाकार भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा का उद्घाटन राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एवं अभिनेता सलमान खान की उपस्थिति में हुआ तो 5 अप्रैल को भव्य समापन फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त व सुनील शेट्टी की उपस्थिति में होगा।

शनिवार को भी मैदान पर मराठी फिल्मों के दिग्गज कलाकारों एवं डायरेक्टर की टीमों ने भी मैदान में उतर कर क्रिकेटप्रेमियो का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा महाराष्ट्र वारियर्स ने बंगाल वारियर्स को हरा दिया।

president-cup-india-2026-thane-final-tennis-cricket-event
प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026

टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय मंच

आईटीसीएसएफ के महाराष्ट्र (मुम्बई,ठाणे कोंकण रीजन) के अध्यक्ष अभिजीत दरेकर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहली बार टेनिस क्रिकेट को इतना बाद राष्ट्रीय मंच मिला है। इससे क्रिकेटप्रेमियों में भारी उत्साह है।

शुरुआत से ही मेज़बान के रूप में लगातार दिन रात दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में उपस्थित रह कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वाले अभिजीत दरेकर ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में भी अब इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Thane President Cup का पहला विजेता आएगा सामने

  • इस बार ठाणे प्रेसिडेंट कप का पहला विजेता सामने आएगा। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्पर्धा में मैन ऑफ दी सीरीज,मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों के लिए आकर्षक इनाम हैं। इसके साथ दर्शकों को हर दिन इनाम दिए गए।
  • टू-व्हीलर और हजारों रुपए के कैश इनाम दिए जा रहे हैं । ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ विनर को महिंद्रा थार कार दी जाएगी, जबकि ‘बेस्ट प्लेयर’ को टू-व्हीलर दिया जाएगा। कुल मिलाकर समापन समारोह में करोड़ों रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
  • खास बात यह है कि इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। काफी दिनों बाद दादोजी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों में भरपूर उत्साह नजर आया है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com