Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस बोले- एकनाथ खडसे की वापसी पर गणेश उत्सव के बाद होगा फैसला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता एकनाथ खडसे भाजपा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि खडसे को भाजपा में फिर से शामिल करने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व गणेश उत्सव के बाद लेगा।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 14, 2024 | 07:18 PM

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (फोटो: एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता एकनाथ खडसे भाजपा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि खडसे को भाजपा में फिर से शामिल करने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व गणेश उत्सव के बाद लेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कच्चे एवं परिष्कृत सूरजमुखी तथा सोयाबीन तेलों पर सीमा शुल्क बढ़ाने के केंद्र के फैसले से किसानों को काफी लाभ होगा।

नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के साथ बातचीत में खडसे की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संभावित वापसी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर फडणवीस ने कहा, “भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “हम पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और गणेश उत्सव के बाद निर्णय लिया जाएगा।”

भाजपा के पूर्व नेता और वर्तमान में शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) में शामिल खडसे के भाजपा में लौटने की अटकलें उस समय तेज हो गईं जब भाजपा ने उनकी पुत्रवधू रक्षा खडसे को फिर से लोकसभा उम्मीदवार बनाया और उनके जीतने पर उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया। लेकिन इस साल की शुरुआत में खडसे द्वारा इच्छा जताए जाने के बावजूद भाजपा की ओर से अभी तक पार्टी में उनकी फिर से वापसी की कोई घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूर्व BJP को झटका, विदर्भ में महायुति को केवल 25 सीटें

फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कच्चे एवं परिष्कृत सूरजमुखी तथा सोयाबीन तेलों पर मूल सीमा शुल्क में बढ़ोतरी का स्वागत किया। सरकार ने शुक्रवार को कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के बीज के तेल पर मूल सीमा शुल्क शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया तथा रिफाइंड पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर मूल सीमा शुल्क 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया। इसके अलावा प्याज के निर्यात पर शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन कदमों से किसानों को बहुत लाभ होगा।”

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सता रही है चाचा की याद, एक बार फिर हो सकता है ‘हृदय परिवर्तन’

पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम करने की सराहना करते हुए फडणवीस ने कहा कि गुलामी के प्रतीकों को हटाया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। (एजेंसी एडिटेट)

Devendra fadnavis decision on eknath khadse return will be taken after ganesh utsav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 07:18 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Khadse
  • Ganesh Utsav
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मिहान ने दिया 50 लाख का चेक, देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नई पहल

2

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

3

गणेश उत्सव 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा 367 अतिरिक्त ट्रेनें, CM फडणवीस ने जताया आभार

4

वेंगुर्ला गावलीवाड़ा विवाद सुलझा, महाराष्ट्र सरकार ने 42 परिवारों को दी जमीन की राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.