CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
Devendra Fadnavis News: असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा ने दोबारा शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। उन्होंने मां कामाख्या के भी दर्शन किए।
- Written By: आकाश मसने
कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के बाद भक्तों के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
Devendra Fadnavis Visited Kamakhya Devi Temple: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है यह खुशी का दिन है। लाेगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। इसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में असम बदला है। अगले पांच साल असम का और तेजी के साथ विकास होगा। देश की विकास में भी असम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने मुख्यमंत्री
हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शर्मा को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा ने, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे।
पीएम मोदी की अपील पर क्या बोले सीएम फडणवीस?
इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने और पेट्रोल डीजल का कम इस्तेमाल करने वाली अपील पर कहा कि पीएम की अपील देशहित में अपील है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। मैं मानता हूं की एक दिन में बदलाव नहीं होता। लेकिन सबसे थोड़ा-थोड़ा प्रयास किया तब भी बदलाव हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नए ट्रस्टियों ने लिया कार्यभार, शिवानी दाणी-गोतमारे ने संभाला पद; महापौर ने किया स्वागत
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
अकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
नागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
तीसरी बार असम में भाजपा सरकार बनने की खुशी एवं देशहित में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनकी अपील जैसे मुद्दों पर मीडिया से संवाद… (गुवाहाटी, असम | 12-5-2026)@narendramodi @himantabiswa#Assam #Guwahati #OathCeremony pic.twitter.com/WVLyEZRtKI — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 12, 2026
सीएम फडणवीस ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं क्या प्रयास कर सकता हूं वो करूंगा। साथ ही शासन के रूप में हम महाराष्ट्र में क्या कर सकते हैं और जनता को कैसे प्रेरित कर सकते हैं इसका प्रयास करेंगे।
CM फडणवीस ने किए मां कामाख्या देवी के दर्शन
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक दिन पहले सोमवार को ही असम पहुंच गए थे। उन्होंने साेमवार को गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर में देवी माता के भक्तिभाव से दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मराठी भाषी भक्तों के साथ के साथ बातचीत भी की।
गुवाहाटी, आसाम येथील पवित्र कामाख्या देवीचे आज मनोभावे दर्शन घेतले. देवी मातेच्या दर्शनाने मन प्रसन्न झाले. 🙏🌺 महाराष्ट्रापासून हजारो किलोमीटर दूर अंतरावर असलेल्या या पवित्र स्थळी भाविकांशी झालेली आत्मीय भेट आणि संवाद मनाला आनंद देऊन गेला. देवी मातेच्या कृपेने आपुलकीचे हे… pic.twitter.com/J926ogDmu9 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 11, 2026
सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने असम के गुवाहाटी में पवित्र कामाख्या देवी मंदिर के दिल से दर्शन किए। देवी के दर्शन करके मेरा दिल खुशी से भर गया। महाराष्ट्र से हजारों किलोमीटर दूर इस पवित्र जगह पर भक्तों से करीबी मुलाकात और बातचीत दिल को छू लेने वाली थी। देवी की कृपा से प्यार का यह रिश्ता और मजबूत होता रहे।
यह भी पढ़ें:- एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
इन नेताओं ने भी लिया मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद
असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार शासन संभालने जा रही है। देवी कामाख्या के दर्शन करने वालों में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल शामिल थे।
दो-तिहाई बहुमत के साथ असम में NDA की वापसी
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है।
