अजित पवार ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की ये मांग
Maharashtra News: पुणे में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। साथ ही उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए है।
- Written By: सोनाली चावरे
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (pic credit; social media)
Ajit Pawar letter to Nitin Gadkari: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लीखा है। अजित पवार ने पुणे में बड़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के तात्कालिक चौड़ीकरण की मांग की है। अजित पवार ने अपने पत्र में लिखा है कि पुणे महानगर और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक दबाव अत्यधिक बढ़ गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 60 (नाशिक फाटा से खेड़)
राष्ट्रीय राजमार्ग 65 (हडपसर से यवत)
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
राष्ट्रीय राजमार्ग 548डी (तळेगाव–चाकण–शिक्रापुर)
अजित पवार ने इन बदलावों की मांग
एनएच-60 (वर्तमान में 4 लेन) को 6 लेन में बदला जाए।
एनएच-65 (वर्तमान में 4 लेन) को भी 6 लेन में अपग्रेड किया जाए।
एनएच-548डी (वर्तमान में 2 लेन) को 4 लेन में विस्तारित किया जाए।
यह भी पढ़ें- अजित पवार से मिले माणिकराव कोकाटे, मंत्री पद पर सस्पेंस अब भी बरकरार
वाहनों चालकों की सुरक्षा खतरे में
इन मार्गों से शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र, रिहायशी कॉलोनियां, अस्पताल, पेट्रोलियम और वाहन उद्योग, और व्यावसायिक केंद्र जुड़े हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी वृद्धि हुई है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी है।
वैकल्पिक मार्गों की भी मिलेगी सुविधा
उपमुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा कि इन राजमार्गों पर वाहनों की संख्या तय सीमा से अधिक हो चुकी है। ऐसे में तत्काल चौड़ीकरण अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, इन मार्गों के विस्तार से भविष्य में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्गों की भी सुविधा मिलेगी।
स्थायी समाधान के रूप में होगा उपयोगी
क्यों कि ये तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग पुणे के प्रवेश द्वारों से जुड़े हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों के कारण शहर में प्रवेश करते समय भारी ट्रैफिक जाम हो रहा है। अतः इन मार्गों पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि तळेगांव–चाकण–शिक्रापुर मार्ग का चौड़ीकरण वर्तमान में एलिवेटेड हाईवे की अंतिम निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी समाधान के रूप में उपयोगी होगा।
अंत में, अजित पवार ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दी जाए और आवश्यक निधि और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे पुणे औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी।
