किसी के बाप से नहीं डरते, समीर साजेद का बयान, छत्रपति संभाजीनगर में बवाल, AIMIM के 11 पार्षदों पर FIR
Chhatrapati Sambhjinagar AIMIM Councillors FIR: छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम को रोकने पर एमआईएम के 11 पार्षदों पर मामला दर्ज। समीर साजेद ने प्रशासन को दी गिरफ्तारी की चुनौती।
- Written By: अनिल सिंह
Sameer Sajid Builder (फोटो क्रेडिट-X)
Sameer Sajid Builder: छत्रपति संभाजीनगर के शाहगंज इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने का मामला गरमा गया है। नगर निगम प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने एआईएमआईएम (AIMIM) के 11 पार्षदों समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में विपक्षी नेता समीर साजेद बिल्डर का नाम भी शामिल है, जिसके बाद एमआईएम ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
समीर साजेद ने इस पूरी कार्रवाई को ‘सत्ताधारी दल के इशारे पर की गई साजिश’ करार देते हुए निगम आयुक्त और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है।
“नगरसेवक पद क्या चाटना है?”: समीर साजेद का पलटवार
विपक्षी नेता समीर साजेद बिल्डर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि वे जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते, तो ऐसे पार्षद पद का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर हम लोगों के अधिकार के लिए नहीं लड़ सकते, तो क्या पार्षद पद को चाटना है? हम कानून के दायरे में कार्रवाई के पक्ष में हैं, लेकिन शाहगंज में एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाकर की गई यह कार्रवाई पूरी तरह मनमानी थी।” साजेद ने दावा किया कि वे अधिकारियों से हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे, न कि उन्हें धमका रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
कैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव 2026: पार्थ पवार की जीत के लिए अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान, महायुति में सीटों का गणित तय
गिरफ्तारी की चुनौती और कोर्ट जाने की तैयारी
संभाजीनगर नगर निगम ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की चेतावनी दी है, लेकिन एमआईएम नेताओं ने इसे ‘डराने की राजनीति’ बताया है। समीर साजेद ने कहा, “मैं इस मामले में अग्रिम जमानत नहीं लूंगा। पुलिस में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करे। हम इस गलत कार्रवाई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के उपायुक्त वाहुल ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर भेदभावपूर्ण तरीके से बुलडोजर चलवाया।
“इम्तियाज जलील के सिपाही किसी के बाप से नहीं डरते”
अपने नेता इम्तियाज जलील का हवाला देते हुए साजेद ने कहा कि एमआईएम का कोई भी कार्यकर्ता किसी के दबाव में नहीं झुकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी (FIR) दर्ज करके उन्हें चुप नहीं कराया जा सकता। साजेद ने कहा, “हम उस पार्टी से हैं जिसके नेता किसी के बाप से नहीं डरते। अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” इस राजनीतिक घमासान के चलते शाहगंज और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
