-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Corruption Is Happening In The Rto Department Chandrapur Mla Raised The Issue In The Assembly
RTO विभाग में हो रहा भ्रष्टाचार, चंद्रपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, मंत्री सरनाईक ने दिया जवाब
- Written By: आकाश मसने
परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर विधानसभा का ध्यान आकर्षित करते हुए विधायक किशोर जोरगेवार ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।

मंत्री प्रताप सरनाईक व विधायक किशोर जोरगेवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए विधायक किशोर जोरगेवार ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विधायक किशोर जोरगेवार ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण यह खतरा बढ़ रहा है। इसके जवाब में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कार्रवाई करने का सकारात्मक जवाब दिया। विधायक किशेार जोरगेवार का आरोप है कि आरटीओ विभाग द्वारा बिना किसी निरीक्षण के वाहनों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, इनमें से कई वाहन प्रदूषण और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
चार साल तक इसी अधिकारी को उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, इसलिए विधायक ने सत्र में मांग की है कि आरटीओ विभाग में नियमित अधिकारी नियुक्त कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुंबई में चल रहे बजट सत्र के दौरान बोलते हुए विधायक ने परिवहन मंत्री सरनाईक से सीधे पूछा कि क्या वे चंद्रपुर के प्रभारी आरटीओ को बदलने जा रहे हैं, जिससे सदन का ध्यान आरटीओ विभाग में व्याप्त भ्रष्ट आचरण की ओर आकृष्ट हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
क्या बोले विधायक जोरगेवार?
विधायक जोरगेवार ने कहा कि आरटीओ विभाग में एक रैकेट सक्रिय रूप से काम कर रहा है। बड़े परिवहन वाहनों को कार्यालय में जाए बिना और किसी भी तरह के निरीक्षण से गुजरे बिना लाइसेंस दिए जा रहे हैं।
चंद्रपुर में आरटीओ का पद रिक्त होने के बावजूद भी प्रभारी उपक्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के भरोसे आरटीओ कार्यालय चलाया जा रहा है। अन्य राज्यों से यहां आने वाले ड्राइवरों की किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाती है। अधिकारियों को जवाबदेह नहीं ठहराया जा रहा है, और विभाग एक मृत व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस तक जारी कर रहा है। यह गंभीर मामला है।
जिले में फ्लाई ऐश परिवहन के संबंध में तत्काल कदम उठाएं
चंद्रपुर जिले में बिजली संयंत्रों से बड़ी मात्रा में राख उत्पन्न होती है। इस फ्लाई ऐश का उपयोग सीमेंट उद्योग और सड़क निर्माण में किया जाता है। हालांकि, फ्लाई ऐश परिवहन पर विनियमन की कमी से प्रदूषण और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हाल ही में चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर एक गंभीर दुर्घटना घटी जब फ्लाई ऐश से भरा एक खुला ट्रक एसटी बस से टकरा गया। बस चालक की मृत्यु हो गई। कई यात्री घायल हो गए। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एश परिवहन के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित करना तथा वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
Corruption is happening in the rto department chandrapur mla raised the issue in the assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













