-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Chhota Nagpur Royals Win Inaugural Jharkhand Premier League Title
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
- Written By: अंकिता पटेल
Chota Nagpur Royals: छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

झारखंड प्रीमियर लीग,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Jharkhand Premier League Final: जमशेदपुर स्टीलर्स से मिले 181 रनों के लक्ष्य को छोटा नागपुर रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 17.2 ओवर में हासिल किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट सिंह महज एक रन बनाकर अमन कुमार का शिकार बने। इसके बाद कुमार कुशाग्र और नाजिम सिद्दीकी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
कुशाग्र और हिमांशु की दमदार पारी
सिद्दीकी ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, कुशाग्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कुशाग्र ने 3 चौके और 8 छक्के लगाए।
वहीं, हिमांशु द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस पारी में हिमांशु ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, चंदन 4 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जमशेदपुर स्टीलर्स की तरफ से अमन कुमार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वहीं, अनुराग ने एक विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
FIFA World Cup: घाना के डिफेंस ने इंग्लैंड को किया लाचार, नहीं हुआ एक भी गोल और बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
देवब्रत ने बनाए 39 रन
इससे पहले, जमशेदपुर स्टीलर्स को कुमार करन और कप्तान कुमार देवब्रत ने सधी हुई शुरुआत दी। करन ने 13 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, देवब्रत ने 30 गेंदों में 39 रनों की दमदार पारी खेली। अनुराग सेंगर ने 11 रन बनाए। नीतेश रेड्डी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन ही बना सके।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल
रवि शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा। हालांकि, हर्ष राणा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हर्ष ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। गेंदबाजी में छोटा नागपुर रॉयल्स की तरफ से विकास सिंह, राहुल, चंदन मुखी और दुर्गेश कुमार ने एक-एक विकेट निकाला।
(IANS इनपुट के साथ)
Chhota nagpur royals win inaugural jharkhand premier league title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
Jun 24, 2026 | 10:45 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती
Jun 24, 2026 | 10:45 AMExplainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
Jun 24, 2026 | 10:43 AMचंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
Jun 24, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Jun 24, 2026 | 10:28 AMFIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
Jun 24, 2026 | 10:27 AMAlka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Jun 24, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













