- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Memorial Built In Agra Cm Fadnavis Made Big Announcement What Eknath Shinde And Ajit Pawar Say
आगरा में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक, सीएम फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान; एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने क्या कहा?
Chhatrapati Shivaji Maharaj Memorial: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाएगी, जहां उन्हें बंदी बनाकर रखा गया था।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

देवेंद्र फडणवीस (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाएगी, जहां उन्हें बंदी बनाकर रखा गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम फडणवीस मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने गए थे।
बता दें, इस संबंध में सीएम फडणवीस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे और राज्य सरकार मीना बाजार नामक स्थान पर स्मारक स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
क्या बोले सीएम फडणवीस?
सीएम फडणवीस ने कहा, “आगरा कोठी (जिसे आज मीना बाजार के नाम से जाना जाता है) में एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को बंदी बनाकर रखा गया था। महाराष्ट्र सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी। वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। मैं खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Pandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
क्राइम रिपोर्ट: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा खुलासा, मारपीट व अपहरण बढ़े; अपराध सुलझाने की दर 40%
इंदिरानगर में अपराध का आतंक, नासिक चेन स्नैचिंग व फर्जी पुलिस गिरोह सक्रिय; 5 दिन में 3 घरफोड़ियां
नॉन वेज खाकर दर्शन का आरोप! मुस्लिम नेता के मंदिर पहुंचने पर बवाल, गोमूत्र से किया गया शुद्धिकरण
इससे पहले, फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के साथ महाराष्ट्र के जुन्नार में शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने अपने किलों से अतिक्रमण हटाने और उन्हें विकसित करने का वादा किया।
सीएम फडणवीस ने कहा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। हर साल हम इस किले से प्रेरणा लेकर महाराष्ट्र की सेवा करने आते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ योद्धा ही नहीं बल्कि एक अच्छे प्रशासक भी थे। हम उनके सभी किलों का विकास करेंगे। हम सभी किलों से अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं।”
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कही ये बात
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के लिए 12 किले भेजे हैं, जिनमें शिवनेरी भी शामिल है। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा, “शिवाजी महाराज के किले की मिट्टी का तिलक लगाकर हम अपनी आखिरी सांस और खून की आखिरी बूंद तक महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं। जब भी हम यहां आते हैं, हमें प्रेरणा मिलती है और एक अलग ऊर्जा महसूस होती है। 12 किले यूनेस्को को भेजे जा रहे हैं और शिवनेरी उनमें से एक है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती विदेशों में भी मनाई जाती है। इसे यूपी के आगरा में भी मनाया जा रहा है।”
उपमुख्यमंत्री अजित पवार क्या बोले?
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी शिवाजी महाराज की विरासत और लोगों पर उनके प्रेरणादायक प्रभाव पर जोर दिया। पवार ने कहा, “आज लाखों लोग यहां (शिवनेरी किला) आकर हर साल अपना सम्मान प्रकट करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के कई किले सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि शिवाजी महाराज के सभी किलों के विकास के लिए धन की कमी न हो। छत्रपति शिवाजी महाराज का सुशासन और सामाजिक न्याय आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”
पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था शिवाजी महाराज का जन्म
शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज 17वीं सदी के भारतीय योद्धा राजा थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एक माना जाता है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
1670 में मुगलों से भीषण युद्ध करने के बाद 1674 में उन्होंने पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के अलावा, शिवाजी महाराज ने स्थानीय लोगों के लिए एक व्यापक नागरिक संहिता की स्थापना की। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मराठा साम्राज्य की पुनर्स्थापना में महान योद्धा के योगदान का सम्मान करना और उनकी व्यापक विरासत को मान्यता देना है।
Chhatrapati shivaji maharaj memorial built in agra cm fadnavis made big announcement what eknath shinde and ajit pawar say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMभारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Feb 16, 2026 | 01:30 PMराजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Feb 16, 2026 | 01:28 PMअमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
Feb 16, 2026 | 01:28 PMक्राइम रिपोर्ट: नासिक ग्रामीण पुलिस का बड़ा खुलासा, मारपीट व अपहरण बढ़े; अपराध सुलझाने की दर 40%
Feb 16, 2026 | 01:27 PMफडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
Feb 16, 2026 | 01:24 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? क्या है सूतक का समय? जानिए सबसे सटीक तारीख
Feb 16, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM












