- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Gap Power Leakage Issue
8 दिनों के अंतराल में मिल रहा पानी, मची त्राहि-त्राहि, 30% पाइपलाइन लीकेज से संभाजीनगर में जलापूर्ति प्रभावित
Jayakwadi Dam Water supply: छत्रपति संभाजीनगर में बिजली आपूर्ति बाधित और पाइपलाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति 6–8 दिन के अंतराल पर पहुंच गई है, जिससे नागरिक परेशान हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar water crisis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis: पंपगृहों को नियमित बिजली आपूर्ति न मिलने से छत्रपति संभाजीनगर की जलापूर्ति बार-बार बेपटरी हो रही है। पिछले कुछ महीनों के तकनीकी जायजे में सामने आया है कि 70 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा जलवाहिनियों में लीकेज के कारण करीब 30 प्रतिशत जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शहर में जलापूर्ति का अंतराल 6 से 8 दिनों तक पहुंच गया है, जिससे नागरिकों में हाहाकार मचा हुआ है।
जलापूर्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि जायकवाड़ी बांध से विभिन्न व्यास की जलवाहिनियों के माध्यम से शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराया जाता है। 1200 मिमी योजना से प्रतिदिन 80 से 90 एमएलडी, 700 मिमी योजना से 35 से 40 एमएलडी तथा 900 मिमी योजना से 25 एमएलडी पानी मिल रहा है। इस प्रकार कुल उपलब्धता लगभग 140 से 150 एमएलडी है।
70% बिजली आपूर्ति बाधित
कार्यकारी अभियंता वसंत भोये ने बताया कि यदि 900 मिमी योजना पूर्ण क्षमता से संचालित हो, तो 75 एमएलडी तक जल उपलब्ध हो सकता है। हालांकि संबंधित जलशुद्धिकरण केंद्र की क्षमता केवल 25 एमएलडी होने के कारण अतिरिक्त पानी का उपयोग संभव नहीं है। तकनीकी और आर्थिक कारणों से केंद्र की क्षमता बढ़ाना फिलहाल संभव नहीं है, इसलिए सीमित क्षमता में ही नियोजन करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रमाई आवास योजना की किस्तों को लेकर प्रदर्शन, मनपा मुख्यालय में एक घंटे तक चला हंगामा
एसटी के ‘स्मार्ट कार्ड’ को भारी प्रतिसाद, सप्ताह भर में 1 लाख पंजीकरण पार
रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के खिलाफ राज्यभर कॉम्बिंग ऑपरेशन, विधान परिषद में गूंजा अवैध घुसपैठियों का मामला
विधायक चव्हाण के ध्यानाकर्षण पर मंत्री मुश्रीफ का जवाब, घाटी को ‘एम्स’ दर्जा दिलाने करेंगे मांग
पंपगृहों के लिए सुचारू बिजली आपूर्ति जरूरी
बिजली बाधित होने से पानी की पंपिंग और शुद्धिकरण प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर वितरण चक्र पर पड़ता है। यदि बिजली आपूर्ति स्थिर रही तो जलापूर्ति का अंतराल और कम किया जा सकता है, अन्यथा यह बढ़ भी सकता है।
भोये ने बताया कि महापौर समीर राजूरकर के निर्देश के बाद जलापूर्ति का अंतर कम करने के लिए संशोधित प्रारूप तैयार किया गया है। इसी के चलते कुछ दिन पहले 8 से 10 दिनों का अंतर घटकर अब 6 से 8 दिनों तक लाने में सफलता मिली है। पंपगृहों को सुचारू बिजली आपूर्ति देना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़े: कार्यकाल खत्म सरपंच को प्रशासक बनाने की अधिसूचना पर सवाल, 18 मार्च को सुनवाई
नई योजना से मिलेगी राहत की उम्मीद
शहर के लिए प्रस्तावित नई योजना से 200 एमएलडी पानी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह पानी प्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध होने में कम से कम दो महीने लग सकते हैं। बढ़ती आबादी और मांग को देखते हुए उपलब्ध जल के बेहतर नियोजन पर जोर दिया जा रहा है।
जलापूर्ति का 10 से 12 दिनों का गैप कम करने के लिए महापौर समीर राजूरकर ने विस्तृत प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार शहर में रोजाना आने वाले पानी, जलकुंभों की भंडारण क्षमता, चरणबद्ध वितरण, विभिन्न क्षेत्रों को दिए जाने वाले पानी की मात्रा तथा टेल-एंड तक की दूरी का अध्ययन कर नए सिरे से नियोजन किया गया है।
Chhatrapati sambhajinagar water supply gap power leakage issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी आने से पहले अलमारी इन लाइटवेट फैब्रिक्स के लिए बनाएं जगह, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट का कॉम्बो
Feb 28, 2026 | 08:04 PMपूर्व क्रिकेटरों ने खिताब जीतने पर जम्मू-कश्मीर टीम को सराहा, तेंदुलकर से लेकर युवराज ने कह दी ये बड़ी बात
Feb 28, 2026 | 07:59 PMइजराइल-ईरान युद्ध का असर: अकोला के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम आसमान पर
Feb 28, 2026 | 07:58 PMरमाई आवास योजना की किस्तों को लेकर प्रदर्शन, मनपा मुख्यालय में एक घंटे तक चला हंगामा
Feb 28, 2026 | 07:58 PMIsrael-Iran Tension: इजरायल-US एयर स्ट्राइक में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, IRGC कमांडर को भी मार गिराने का दाव
Feb 28, 2026 | 07:58 PMमध्य प्रदेश के स्कूल की ‘चना वाली दादी’ का वीडियो वायरल, बच्चों संग स्नेह भरा रिश्ता जीता दिल
Feb 28, 2026 | 07:55 PMIND vs WI: T20 वर्ल्ड कप में भारत पर भारी वेस्टइंडीज, आंकड़ें देख फैंस में खौफ, देखें हेड टू हेड रिकार्ड
Feb 28, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













