Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेंबूर स्कूल बस हादसा: BMC जांच रिपोर्ट में ठेकेदार पर 5 लाख जुर्माने की सिफारिश, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Chembur School Bus Accident: चेंबूर में पेड़ गिरने से छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत मामले में बीएमसी की जांच रिपोर्ट आई। गवार कंस्ट्रक्शन पर ₹5 लाख और माहिमतुरा कंसल्टेंट पर ₹2 लाख का जुर्माना।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 12:27 PM

पेड़ गिरने के मामले (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chembur Tree Collapse: चेंबूर के डायमंड गार्डन के पास 30 जून को स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत के बाद जांच रिपोर्ट सामने आई है। बीएमसी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक कदम उठाने का फैसला किया है। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने जांच समिति की सभी सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट में पेड़ों की सुरक्षा और सड़क परियोजनाओं के दौरान समन्वय की कमी को गंभीर मुद्दा बताते हुए संबंधित ठेकेदार और तकनीकी सलाहकार पर आर्थिक दंड लगाने की अनुशंसा की गई है। जांच समिति ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड पर पांच लाख रुपये तथा कार्य की तकनीकी निगरानी कर रहे माहिमतुरा कंसल्टेंट पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।

रिपोर्ट में भविष्य के लिए दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

समिति का कहना है कि सड़क विभाग ने ठेकेदार को पेड़ के समीप खुदाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे, लेकिन पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। हालांकि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल ठेकेदार को ही दुर्घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि अत्यधिक वर्षा, तेज हवाएं और अन्य प्राकृतिक कारण भी पेड़ गिरने के संभावित कारणों में शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

लागत में 28 करोड़ का गोलमाल, 8 साल से अकोला की जनता बेहाल, ROB मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Tiger Corridors के निर्धारण पर हाई कोर्ट सख्त; जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे ने दिए कड़े निर्देश

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर

मुंबई में तोड़ी गई गरीब नगर बस्ती के 1296 वोटर लिस्ट में कैसे? किरीट सोमैया का चुनाव आयोग को पत्र

यह भी पढ़ें:- अंधेरी AC लोकल विवाद: TC को मिली क्लीन चिट, मराठी एकीकरण समिति ने जांच पर उठाए सवाल

जांच के अनुसार 28 जून से 5 जुलाई के बीच मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण करीब 1.158 पेड़ और बड़ी शाखाएं गिरने की घटनाएं दर्ज हुई। हादसे के दिन वेंबूर क्षेत्र में तेज हवा और लगातार बारिश का प्रभाव भी दर्ज किया गया था।

समिति ने उद्यान विभाग और सड़क विभाग की भूमिका की समीक्षा करते हुए कहा कि दोनों विभागों ने अपने स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया था तथा प्रथम दृष्टया उनकी कोई प्रत्यक्ष लापरवाही सामने नहीं आई रिपोर्ट में भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए है।

Chembur school bus tree collapse probe report bmc fines contractor updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 12:27 PM

Topics:  

  • Accident
  • BMC
  • Cutting Trees
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.