चांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
Chandwad Bus Accident: महाराष्ट्र के चांदवड में मालेगांव से नाशिक जा रही एक लक्जरी बस टायर फटने के कारण पलट गई। हादसे में 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandwad Bus Accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Highway Crash: चांदवड स्थित होटल निकिता के पास मालेगांव से नाशिक जा रही एक लक्जरी बस शनिवार 9 मई देर रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस का टायर अचानक फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया और बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब 20 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त लक्जरी बस क्रमांक MH-18 BG / 4005 मालेगांव से नासिक की ओर जा रही थी। अचानक टायर फटने के कारण बस डिवाइडर के पास पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे एम्बुलेंस, पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल चांदवड ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार जारी है, जबकि कुछ को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में हाईवे रिकवरी क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु किया गया। इस मामले में चांदवड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
घायल यात्रियों के नाम :
शोभा विजय बिरारी (रावलगांव), पंकज मनोहरसिंह पाटील (पुणे), नितीन वामन कुरहाडे (वणी), विजय तुळशीराम बिरारी (रावलगांव), राजेंद्र अमरजीत सोलंकी (पुणे), दर्शन भगवान पाटील (पुणे), मिथुन तापीराम गिल (आरवी), जयश्री चंद्रकांत पाटील (आरवी), संगीता भगवान पाटील (चुंबाळे), देवयानी पंकज पाटील, कल्पना अशोक चिले (आरवी), तुषार तापीराम गिल (पुणे), निंबा शिवाजी पाटील (वणी, धुले), मेघश्याम सुनील दंगल (सटाणा), भूषण ताराचंद पाटील (चोपडे), वंदना दिला चव्हाण (पुणे), रेखा करण सोनवणे (सांगवी), अरबाज भिका मेहलाल (शिरपुर), मयूर सूर्यभान जाधव (चांदवड), मनोज सोपान गांगुर्डे (दिघवद), आदित्य राजेंद्र पाटील (पुणे), गौरव कांतीलाल सांळुके (धुले), दत्तात्रय हनुमंत बर्डे (पुणे), वैष्णवी राजेंद्र पाटील (पुणे), अशोक रूपचंद चित्ते (पुणे), जयदीप सिसोदिया (पुणे) और अनिता पाटील (पुणे) सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
रुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
मनमाड में बेकाबू छोटा हाथी ने मचाई तबाही, स्टेडियम परिसर में सात-आठ बाइकें चकनाचूर, चालक गिरफ्तार
ओझर-शिर्डी मार्ग विकास को मिली मंजूरी, कुंभमेले निधि से 213 करोड़ स्वीकृत, पर्यटन और कृषि को मिलेगा बढ़ावा
ये भी पढ़े: टीसीएस विवाद में AIMIM पर संजय शिरसाट का हमला, औवेसी की पार्टी के नेता पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप
घटनास्थल का पंचनामा
इस दौरान सोमा टोल के कर्मचारी निलेश कुलकर्णी, संजय ठाकूर, मिजान घासी, संदेश जाधव, सागर आढाव, तुषार आहिरे, शाहीद कुरेशी और अनिकेत निरभवणे ने राहत कार्य में सक्रिय सहयोग किया। वहीं पुलिस निरीक्षक कैलास वाघ और चांदवड पुलिस की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा कर यातायात व्यवस्था बहाल की।
