रुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
Rupali Chakankar Inquiry: महाराष्ट्र के चर्चित अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता रुपाली चाकणकर से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।
- Written By: आंचल लोखंडे
अशोक खरात व रुपाली चाकणकर (फाइल फोटो, सोर्सः सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case SIT Investigation: महाराष्ट्र के नासिक और आसपास के क्षेत्रों में सामने आया एक बड़ा आपराधिक और राजनीतिक विवाद है। अशोक खरात खुद को ज्योतिषी, आध्यात्मिक गुरु और “भोंदूबाबा” के रूप में प्रस्तुत करता था। उसके खिलाफ महिलाओं के लैंगिक शोषण, ब्लैकमेलिंग, काला जादू, धोखाधड़ी और अवैध साहूकारी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शुरुआत मार्च 2026 में हुई, जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि खरात ने धार्मिक अनुष्ठानों और डर का माहौल बनाकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद कई अन्य महिलाएं भी सामने आईं। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया।
अशोक खरात और रुपाली चाकणकर के संबंध को लेकर कई दावे और आरोप सामने आए हैं, लेकिन अब तक जांच एजेंसियों ने किसी आपराधिक साजिश या प्रत्यक्ष आर्थिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इनमें रुपाली चाकणकर कथित तौर पर अशोक खरात के कार्यक्रमों में दिखाई दीं। कुछ तस्वीरों में वे खरात का सम्मान या पूजा करती नजर आईं, जिसके बाद विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए।
प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच
राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल ने करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते ने उनसे विस्तृत पूछताछ की। अशोक खरात केस में कई वीडियो सामने आने के बाद अनेक महिलाएं और युवतियां उसके खिलाफ शिकायत लेकर आगे आई हैं। आरोप है कि अशोक खरात महिलाओं और युवतियों का लैंगिक शोषण करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी इस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद से ही रुपाली चाकणकर से पूछताछ की मांग उठ रही थी। आखिरकार आरोपों की पृष्ठभूमि में उनसे विस्तृत पूछताछ की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
चाकणकर ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया
पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में रुपाली चाकणकर ने कहा, एसआईटी जांच कर रही है। उनके कुछ प्रश्न होंगे और उन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए मैं यहां आई हूं। जांच में मेरा पूरा सहयोग रहेगा। पुलिस और जांच अधिकारियों को जो भी सहायता चाहिए होगी, मैं हर संभव सहयोग करूंगी। उन्होंने आगे कहा, लोगों के मन में कई सवाल हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे। कौन क्या कह रहा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन जांच में सहयोग करना मेरी जिम्मेदारी है। इस दौरान पत्रकारों ने उनके घर पर नासिक नंबर की एक गाड़ी आने को लेकर सवाल पूछा।
ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
इस पर चाकणकर ने कहा वे आदरणीय पवार साहब के कार्यकर्ता थे। वे कल मिलने वाले थे, लेकिन देर हो गई। उन्हें मेरे नासिक आने की जानकारी नहीं थी, इसलिए आज सुबह जल्दबाजी में मुलाकात हुई। पत्रकारों द्वारा पतसंस्थाओं के माध्यम से अशोक खरात पर लगाए गए आर्थिक घोटाले के आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर चाकणकर ने कहा, समता और अन्य पतसंस्थाओं के खाते फर्जी थे। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी।
