Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कांग्रेस को खाली कर दो’, चंद्रशेखर बावनकुले के बयान के बाद मचा सियासी बवाल, मंत्री पर भड़की वर्षा गायकवाड़

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करके विपक्षी पार्टी को ‘खाली' कर दें।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 05, 2025 | 08:57 PM

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के एक बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कांग्रेस को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद कांग्रेस के नेता बावनकुले पर हमलावर हो गए।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करके विपक्षी पार्टी को ‘खाली’ कर दें। इस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी जनता की है और वे इससे वैचारिक रूप से जुड़े हुए हैं।

मंत्री बावनकुले ने यह कथित टिप्पणी रविवार को पुणे में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी। उन्होंने सोमवार को बताया कि कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना निरंतर जारी है।

भाषण की ऑडियो क्लिप हुई वायरल

भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले के भाषण की एक ऑडियो क्लिप रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वह कहते हुए सुने गए कि ‘‘संग्राम थोपटे जैसे लोगों को पार्टी में लाओ। कांग्रेस को खाली करो। इस बात की चिंता मत करो कि अगर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए तो क्या होगा।”

उन्होंने आगे का कि आप कांग्रेस को जितना खाली करेंगे, उतना ही आपको राजनीतिक रूप से फायदा होगा। देवेंद्र फडणवीस, मुरलीधर मोहोल और मैं आपके साथ हूं। जब भाजपा टिकट देती है, तो वह अपने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है।

विधायक संग्राम थोपटे ने ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस नेता एवं भोर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संग्राम थोपटे हाल ही में मुंबई में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद मंत्री बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं में पार्टी का आधार बढ़ाने की क्षमता नहीं है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। कोई भी शरद पवार की पार्टी में नहीं जा रहा है और हर कोई उद्धव ठाकरे को भूल गया है। अगर वे अपनी पार्टी नहीं संभाल सकते तो हम क्या करें? अगर उनकी पार्टी के लोग छोड़कर जा रहे हैं तो मैं क्या करूं।

अपने बयान पर क्या बाेले बावनकुले?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ‘कांग्रेस को खाली करने’ वाली अपनी टिप्पणी को लेकर सोमवार को कहा कि कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखने वाले रवींद्र धंगेकर शिवसेना में और संग्राम थोपटे भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का महायुति में शामिल होना नियमित रूप से जारी है।

Maharashtra HSC 12th Result: महाराष्ट्र में लड़कियों ने मारी बाजी, कोंकण डिवीजन रहा सबसे आगे

भाजपा नेता बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के पास विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ता निराश हैं। यहां तक ​​कि राज्य नेतृत्व के पास भी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता विकास की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब था कि हमें अच्छे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को लाने की जरूरत है, जो विकास को प्राथमिकता देते हैं।

क्या बाेली वर्षा गायकवाड़?

भाजपा नेता बावनकुले के बयान पर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि पार्टी लोगों की है और वे वैचारिक रूप से इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अतीत में कांग्रेस पर निशाना साधा है, लेकिन पार्टी लोगों की है और वे इसकी विचारधारा के लिए इससे जुड़े हुए हैं। गायकवाड़ ने कहा कि अन्य दलों के बारे में ऐसी टिप्पणी करने के बजाय नेताओं को अपने दल का ख्याल रखना चाहिए।

Chandrashekhar bawankule urges bjp workers to empty party by inducting congress leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrashekhar Bawankule
  • Congress
  • Maharashtra Politics
  • Pune News
  • Varsha Gaikwad

सम्बंधित ख़बरें

1

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

2

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

3

संपादकीय: बिहार में BJP की राह में जातिवाद बाधक

4

कर्जमाफी और धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग, तहसीलदार व पुलिस थाने को सौंपा ज्ञापन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.