चंद्रपुर: जेवर चमकाने के बहाने लाखों की ठगी, बिहार की अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 6 तोला सोना बरामद
Jewellery Cleaning Fraud Gang: वरोरा में जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वाले बिहार के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों ने हल्दी पाउडर से भरोसा जीतकर सोने की चेन उड़ाई थी। 6 तोला सोना जब्त।
- Written By: केतकी मोडक
चंद्रपुर पुलिस ने ज्वेलरी साफ़ करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ़्तार किया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Interstate Gang Arrested In Chandrapur: वरोरा शहर के सरदार पटेल वार्ड में नत्थु साधोजी दडमल के यहां महिला के जेवर चमकाने के बहाने लाखों की ठगी करने वाली अंतर राज्यीय टोली को वरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 6 तोला सोना जब्त किया है।
आरोपियों ने 2 जून को घटना को अंजाम दिया और पुलिस ने 6 जून को बंगाली कैंप चंद्रपुर से फिल्म स्टाईल में जाल बिछाकर गिरफ्तार किया यह सभी आरोपी बिहार राज्य के भागलपुर जिला के है मधुरापुर नारायणपुर निवासी आरोपी मोहम्मद आरिफ मोहम्मद अली (42) निर्दोष बद्रीप्रसाद गुप्ता (51) मधुरापुर और पंकजकुमार सुखदेव साह (43) तुलसीपुर निवासी को 6 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
जहां से उन्हें 10 जून तक वरोरा पुलिस रिमांड में भेज दिया था। पूछताछ के बाद आरोपियों से अलग अलग जगह से 6 तोला सोना जब्त किया हैं। आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो दो दिनों के पीसीआर में भेज दिया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
सरकार क्या उपलब्ध कराएगी 150 करोड़ का फंड, गोंदिया की गढ्ढ़ो भरी सड़को को देनी होगी संजीवनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
तकनीकी जानकारी के आधार पर सुराग लगाया
पुलिस ने वरोरा, चंद्रपुर शहर, बल्लारपूर के सीसीटीवी और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया और उनके किराये पर रह रहे रूम का पता लगाया पुलिस भेष बदलकर रूम के पास दिन रात आरोपियों का इंतजार करते रहे और 6 जून की सुबह तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछने पर और ठगी के राज उगले।
यह भी पढ़ें:- नासिक में NCCF की कछुआ चाल से 1 लाख टन प्याज खरीदी संकट में, 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू
हल्दी पाउडर से चंद मिनट में चमका दी मूर्ति
जून को सुबह शहर के नत्थु दडमल के घर पर दो लोग पहुंचे और पुरानी धातु की बनी मूर्ति को साफ कर देने को कहकर महिला ने एक मूर्ति दी। दोनों ने पानी में हल्दी पावडर डाला और चंद मिनट में मूर्ति को चमका दिया, फिर दोनों इधर उधर की बातें करते हुए महिला का विश्वास प्राप्त कर लिया, फिर दोनों में एक ने कहा वह लोग सोना और चांदी के जेवरात भी चमका कर देते हैं महिला ने अपने पास के सोने की चैन दिया तो दोनों ने चैन लेकर हल्दी की पावडर पानी में डालकर उबाला धोखे से चैन निकालकर आरोपी चले गये कुछ ही देर में ठगी होने का पता चलते ही पीड़ित के पति की रिपोर्ट के आधार पर वरोरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू की।
