Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार क्या उपलब्ध कराएगी 150 करोड़ का फंड, गोंदिया की गढ्ढ़ो भरी सड़को को देनी होगी संजीवनी

Gondia Road Repair: गोंदिया जिले की करीब 500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। मरम्मत के लिए लगभग ₹150 करोड़ की जरूरत है, लेकिन पर्याप्त बजट नहीं मिला।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 27, 2026 | 05:15 PM

गोंदिया ग्रामीण सड़कें- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Damaged Rural Roads Gondia: गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल होती जा रही हैं। बरसात के मौसम और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण जगह-जगह बने गड्डों ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। जिला परिषद निर्माण विभाग के अनुसार जिले में करीब 500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जबकि उनकी मरम्मत के लिए लगभग 150 करोड़ की आवश्यकता है। पर्याप्त बजट नहीं मिलने से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद निर्माण विभाग के अधीन जिले में करीब 5,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं। इनमें से लगभग 500 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। विभाग ने सड़कों की मरम्मत की तैयारी तो कर ली है, लेकिन निधि के अभाव में अधिकांश कार्य लंबित हैं। जिला नियोजन समिति से सीमित राशि मिलने के कारण फिलहाल केवल अस्थायी मरम्मत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया जा रहा है। कई स्थानों पर छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो चुके हैं। वहीं लगातार गड्डों से गुजरने के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इन मार्गों की हालत सबसे खराब

जिले में गोरेगांव-आमगांव, गोरेगांव-तिरोड़ा, गोरेगांव-ठाणा, गोरेगांव-कोहमारा, म्हसगांव-गोरेगांव, गणखैरा-सुरगांव, पदमपुर-सावंगी, आमगांव-कुंभारटोली, रिसामा-गोंदिया, किडगीपार-शिवनी, किडगीपार जवरी, काशीघाट-चिखली, काशीघाट-इंदोरा, तिरोड़ा धांदरी, बेरडीपार-सुकली। पुजारीटोला-कवलेवाडा, डोंगरगांव-सुकली तथा माल्ही-वडेगांव सहित कई प्रमुख ग्रामीण मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’

Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब

नीचे घूमता रहा खूंखार बाघ, एक घंटे तक ऊपर अटकी रही जान! चंद्रपुर के बिजली कर्मचारी का खौफनाक वीडियो वायरल

ये भी पढ़े: Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग

शासन ने निधि मिलते ही सुधार का काम होगा शुरू

जिप गोंदिया के कार्यकारी अभियंता, निर्माण विभाग प्रकाश ताकसांडे ने कहा कि विभाग के अधीन लगभग 5,500 किलोमीटर सड़कें हैं, जिनमें से करीब 500 किलोमीटर सड़कें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। सड़कों की मरम्मत के लिए कम से कम 150 करोड़ की आवश्यकता है और जैसे ही पर्याप्त निधि उपलब्ध होगी, मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

Gondia rural roads damaged 150 crore repair fund

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 05:15 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • gondia road
  • Maharashtra News
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.