महिला को परेशान करना पड़ा भारी: युवक की हत्या कर शव डैम किनारे नाले में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal Marda Dam Murder Case: यवतमाल के मारडा डैम क्षेत्र में महिला को परेशान करने पर शंतनू झाडे ने साथियों संग विनोद सहारे की हत्या कर दी। शव नाले से बरामद हुआ, 3 आरोपी हिरासत में हैं।
Chandrapur Woman Harassment Murder Dispute
चंद्रपुर- यवतमाल हत्याकांड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Woman Harassment Murder Dispute: एक महिला रिश्तेदार को कथित रूप से परेशान करने से नाराज युवक ने अपने दो साथियों की मदद से संबंधित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के गोरज शिवार स्थित मारडा डैम क्षेत्र में सामने आई है। घटना के बाद चंद्रपुर जिले के वरोरा तालुका सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान विनोद सहारे (42), निवासी सिंदेवाही के रूप में हुई है। जबकि पुलिस ने इस मामले में शंतनू प्रवीण झाडे (18), निवासी नागरी, तहसील वरोरा, प्रवीण वरघणे (35) और राजू ढंगले (35), निवासी दांडगांव को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, वरोरा तहसील के नागरी गांव में शंतनू झाडे के यहां उनकी एक महिला रिश्तेदार रहने आई थी। इसी दौरान नागरी में काम करने वाले विनोद सहारे की उस महिला से पहचान हुई।

वरोरा स्टेशन से कीया अगवा

आरोप है कि बाद में विनोद उसे लगातार परेशान करने लगा। महिला ने इसकी जानकारी शंतनू को दी। इसके बाद शंतनू ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत आरोपियों ने विनोद को वरोरा रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई और उसे बेसुध कर दिया। बाद में उसे गोरज शिवार स्थित मारडा डैम क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उस पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

शव को डैम के पास नाले में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और किसी प्रकार का संदेह न हो, इसके लिए शव को डैम के पास एक नाले में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद मारडा डैम के समीप दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने मारेगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नाले में सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात शव मिला।

जांच के दौरान पुलिस ने शव की पहचान विनोद सहारे के रूप में की और मामले का खुलासा किया। घटना मारेगांव थाना क्षेत्र की होने के कारण मामले की जांच के लिए मारेगांव के थाना प्रभारी श्याम वानखेडे तथा यवतमाल स्थानीय अपराध शाखा ने तत्काल विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए 6 जून की रात तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com