चंद्रपुर में अवैध शराब अड्डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

Illegal Liquor Raid: चंद्रपुर के होटल बजेट में चल रहे अवैध शराब अड्डे पर आबकारी विभाग ने छापा मारा। प्रबंधक परमार व 11 ग्राहकों पर केस दर्ज किया गया और 11.63 लाख का माल जब्त हुआ।
Chandrapur Illegal Liquor Raid
चंद्रपुर पुलिस ने 11 चंद्रपुर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Chandrapur Hotel Budget Illegal Liquor Raid:  चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले शराब अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान करने वालों के खिलाफ राज्य आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में विभाग की एक विशेष टीम ने बुधवार को बाबूपेठ क्षेत्र के जुनोना चौक पर स्थित 'होटल बजेट' में अचानक छापा मारा।

यहां लंबे समय से बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी और ग्राहकों को जाम छलकाने के लिए बकायदा मद्यपान अड्डा उपलब्ध कराया जा रहा था। इस बड़ी छापेमारी में विभाग ने कुल 11 लाख 63 हजार 460 रुपये का माल जब्त किया है।

महफिल सजाकर बैठे थे 11 ग्राहक

आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल बजेट में नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। जब टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर अचानक होटल परिसर में प्रवेश किया, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मौके पर 11 ग्राहक टेबल सजाकर अवैध रूप से शराब का कामना करते हुए रंगे हाथों पाए गए। विभाग ने तुरंत सभी को हिरासत में लेकर उनकी चिकित्सकीय जांच (मेडिकल टेस्ट) करवाई। जांच रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद, उन सभी 11 ग्राहकों के खिलाफ महाराष्ट्र मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मैनेजर चुन्नू परमार गिरफ्तार

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि होटल का प्रबंधक, चुन्नू विजयपालसिंह परमार, बिना किसी कानूनी अनुमति के ग्राहकों को मद्यपान के लिए टेबल, चखना और अन्य आवश्यक सुविधाएं तथा खाद्य सामग्री परोस रहा था। इस अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस और आबकारी विभाग ने प्रबंधक चुन्नू सहित सभी संबंधित आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आबकारी विभाग की भनक लगते ही इस अवैध मद्यपान अड्डे का मुख्य संचालक और होटल मालिक आशीष चांदेकर मौके से भागने में सफल रहा। विभाग की टीमें अब फरार मालिक की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

अवैध शराब की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

इस सफल कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। आबकारी विभाग के अधीक्षक नितिन धार्मिक ने जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रपुर जिले के किसी भी क्षेत्र में यदि अवैध शराब की बिक्री हो रही हो, अवैध मद्यपान अड्डे चल रहे हों या लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हों, तो नागरिक इसकी सीधी शिकायत विभाग के पास दर्ज करा सकते हैं। यभी पढ़ें:- नासिक में NCCF की कछुआ चाल से 1 लाख टन प्याज खरीदी संकट में, 18 में से केवल 3 केंद्रों पर प्रक्रिया शुरू

इसके लिए विभाग ने दो आधिकारिक नंबर जारी किए हैं

  • टोल फ्री नंबर: 18002339999
  • व्हाट्सएप नंबर: 8422001133

अधीक्षक नितिन धार्मिक ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि जो भी जागरूक नागरिक इस संबंध में गुप्त सूचना या शिकायत दर्ज कराएगा, उसकी पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और आरोपियों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com