वरोरा में दर्दनाक हादसा! वर्धा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, तैरने गए थे 4 दोस्त
Chandrapur News: चंद्रपुर के वरोरा में वर्धा नदी में तैरने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को चरवाहों ने बचाया। रात में खोज अभियान रोका गया, सुबह फिर शुरू होगा।
- Written By: आकाश मसने
वर्धा नदी में तलाशी अभियान में जुटे लोग (फोटो नवभारत)
Wardha River Drowning Incident: चंद्रपुर जिले के वरोरा शहर के समीपस्थ वर्धा नदी में तैरने के इरादे से पानी में उतरे चार लडकों में से दो बच्चे डूब गए जबकि दो को बचा लिया गया। यह हादसा आज रविवार की दोपहर 1 बजे में हुआ। डूबने वाले बच्चों के नाम रूपेश विजेंद्र कुलसंगे (13) और प्रणय विनोद भोयर (15) है। जबकि जबकि उमंग धमेंद्र आत्राम (15) और कृष्णा चंद्रकांत कुईजले (16) को बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर को वरोरा के नई बस्ती वरोरा निवासी रूपेश विजेंद्र कुलसंगे, बावणे ले आऊट निवासी प्रणय विनोद भोयर, कर्मवीर वार्ड निवासी उमंग धमेंद्र आत्राम और नई बस्ती वरोरा निवासी कृष्णा चंद्रकांत कुईजले यह चारों किशोर दोस्त रविवार को स्कूल का अवकाश होने से दोपहर 1 बजे के दौरान तैरने के लिए वरोरा शहर से साईकिल से वर्धा नदी के तुराणा घाट पर पहुंचे थे।
डूबते ही मची चीख पुकार
नदी में पानी की गहराई का अंदाज नहीं होने से चारों डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर पास ही मौजूद दो चरवाहे वहां पहुंचे और उन्होने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। चरवाहे उमंग धमेंद्र आत्राम और कृष्णा चंद्रकांत कुईजडे ने दो बच्चों को तो बचा लिया। परंतु दो अन्य रूपेश और प्रणय दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Chandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब
रात होने से रोका गया खोज अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुर के पुलिस रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों डूबे हुए बच्चों को खोजने काम शुरू कर दिया गया। रविवार को रात होने से बचाव कार्य में बाधा आती देख काम रोक दिया गया। सोमवार की सुबह फिर से दोनों की खोजबीन शुरू की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पीएसआई वासाडे अपने कर्मियों और पुलिस पाटिल बंडू ढेंगले घटनास्थल पर मौजूद थे। इस घटना से बच्चों के परिवार और उनके नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सभी जगह इस घटना को लेकर गहरा रोष जताया जा रहा है।
