Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध पार्किंग से जाम, नासिक में ट्रैफिक पर 1500 शिकायतें, व्हाट्सएप हेल्पलाइन हिट; मिनटों में एक्शन

Nashik Illegal Parking: नासिक में ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग से परेशान नागरिकों ने पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 1,500 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई हो रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 08, 2026 | 01:19 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Traffic Complaints Police Action: नासिक शहर में सड़कों के निर्माण कार्य और बेलगाम पार्किंग के कारण बिगड़ी यातायात व्यवस्था का असर अब पुलिस के आंकड़ों में भी दिखने लगा है। नासिक पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 1,500 से अधिक शिकायतें केवल ट्रैफिक से जुड़ी प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर त्वरित एक्शन होने के कारण नागरिकों का भरोसा इस सेवा पर लगातार बढ़ रहा है।

एक संदेश और एक्शन शुरू

पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक की पहल पर शुरू की गई इस सेवा ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया है। व्हाट्सएप सेवा के जरिए वरिष्ठ नागरिकों की मदद से लेकर ‘रैश ड्राइविंग’ और पीछा करने वाले मजनुओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-कुंभ 2027 के लिए रेलवे अलर्ट, नासिक स्टेशनों का मेकओवर; 2-3 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा में स्थायी समिति और स्वीकृत सदस्य चयन पर सबकी नजर, विरोधी पक्षनेता पद पर सियासी मंथन तेज

कुंभ 2027 के लिए रेलवे अलर्ट, नासिक स्टेशनों का मेकओवर; 2-3 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी

बाल मजदूरी का अड्डा ‘आलीशान’! नागपुर में बिहार के मासूसों को बंधक बनाकर कराई बाल मजदूरी, पुलिस ने मारा छापा

मुंबई लोकल में आएगा नया दौर, वंदे मेट्रो एसी ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार

यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तुषार आढाव को इन शिकायतों के तत्काल निवारण की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रैफिक के बाद सबसे अधिक शिकायतें देर रात तक बजने वाले लाउडस्पीकर और डीजे के खिलाफ दर्ज हुई हैं।

शिकायतों का रिपोर्ट कार्ड

27 दिसंबर 2023 से अब तक इस हेल्पलाइन पर कुल 13,940 संदेश प्राप्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने इनमें से 6,158 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया है, जबकि 331 शिकायतों पर वर्तमान में काम चल रहा है। इस सेवा की सबसे बड़ी ताकत नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले फोटो और वीडियो हैं, जो दोषियों के खिलाफ सबूत का काम करते हैं।

शिकायतों का विस्तृत विवरण

क्रमांक विषय प्राप्त शिकायतें
1 यातायात (ट्रैफिक) 1,511
2 पुलिस स्टेशन से संबंधित 4,862
3 ध्वनि प्रदूषण 380
4 महिला सुरक्षा 130
5 नशीले पदार्थ 74
6 गश्त (पेट्रोलिंग) 30

Nashik traffic complaints whatsapp helpline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 01:19 PM

Topics:  

  • Heavy Traffic
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News
  • Traffic Jam
  • Traffic Management
  • Traffic Rules
  • Traffic Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.