DBA Election: नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
District Bar Association Nagpur: नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) चुनाव 2026 की घोषणा। 24 अप्रैल को मतदान और 25 को आएंगे नतीजे। जानें नामांकन और मतदाता सूची से जुड़ी पूरी समय-सारणी।
- Written By: प्रिया जैस
डीबीए चुनाव का ऐलान (फाइल फोटो)
Nagpur DBA Election 2026: नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) ने वर्ष 2026 के लिए अपने आगामी चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार इस संस्था के लिए मतदान 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। चुनाव के परिणामों की घोषणा और मतों की गिनती अगले दिन यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
चुनावी प्रक्रिया का मुख्य शेड्यूल
निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं :
- बकाया भुगतान : मतदाता सूची में शामिल होने के लिए बकाया राशि चुकाने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है।
- मतदाता सूची : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 30 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।
- नामांकन प्रक्रिया : उम्मीदवारों के लिए नामांकन फॉर्मों का वितरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें – Board Exam 2026: रटने की जरूरत नहीं, समझदारी से लाएं 100% अंक; जानें क्या है नया एग्जाम फॉर्मूला
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
नामांकन की जांच और वापसी
जमा किए गए फॉर्मों की जांच 8 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 9 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
यह चुनाव कार्यक्रम वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता रोशन आर. बागड़े और महासचिव अधिवक्ता मनीष रणदीवे के कार्यकाल के दौरान जारी किया गया है। नागपुर के ‘न्याय मंदिर’ परिसर स्थित बार एसोसिएशन में इस चुनावी सरगर्मी के शुरू होते ही वकीलों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
