दुबई, अबू धाबी में फंसे चंद्रपुर जिले के कई छात्र, युद्ध के बीच वतन वापसी की लगा रहे गुहार
Chandrapur Students In Abroad: ईरान-खाड़ी तनाव के बीच दुबई और अबू धाबी में चंद्रपुर के कई छात्र फंसे, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी और वतन वापसी की मांग तेज।
- Written By: आंचल लोखंडे
Indian students stuck in Dubai (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dubai Airport Flights Suspended: ईरान और खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण बनी तनावपूर्ण स्थिति में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए गए जिले के कई छात्र-छात्राएं फंस गए हैं। शनिवार से दुबई और अबू धाबी में मिसाइल हमलों और धमाकों की आवाजों के बीच भारतीय छात्र मुश्किलों में घिर गए हैं।
वहां मौजूद छात्र भारत सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। ईरान और खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध ने न केवल वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है, बल्कि वहां रह रहे अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर भारतीय परिवारों, खासकर जिले के लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विदेश मंत्रालय से संपर्क
खाड़ी देशों में फंसे जिले के नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर और जिलाधिकारी विनय गौड़ा शनिवार शाम से देर रात तक प्रयासरत रहे तथा विदेश मंत्रालय से संपर्क में हैं। सोशल मीडिया पर खाड़ी देशों में मची अफरातफरी के वीडियो जैसे-जैसे यहां पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीयों के अन्य क्षेत्रों के साथ जिले के नागरिकों में भी भय और चिंता बढ़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, अबू धाबी, शारजाह और फुजैराह एयरपोर्ट से उड़ानें बंद होने के कारण एयरपोर्ट्स पर वतन वापसी के लिए भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मासूम ग्रंथ की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप-दोषियों को बचा रही मनपा
हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
अब मुंबई में फकीर बाबा का घिनौना कांड, महिलाओं को बेहोश करके करता था यौन शोषण, कांदिवली से गिरफ्तार
गड़चिरोली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अस्पतालों में बनाए गए ‘हीट स्ट्रोक कक्ष’
मोबाइल पर मिले सतर्कता संदेश
दुबई में एमएस की पढ़ाई के लिए गए जिले के एक छात्र ने बताया कि वह दुबई मरीना क्षेत्र की एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में रहता है। शनिवार दोपहर उसने फ्लैट की खिड़की से मिसाइल गिरते देखे। छात्र के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद वहां रह रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों के मोबाइल पर भारतीय दूतावास की ओर से सतर्कता निर्देश जारी किए गए।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय दूतावास और काउंसलेट जनरल स्थिति सामान्य करने की दिशा में प्रयासरत हैं और आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर अपडेट जारी किए जा रहे हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी
मध्य पूर्व और आसपास के कुछ देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के संबंधित दूतावासों ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विदेशों में रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।
एडवाइजरी के अनुसार पैलेस्टाइन (रामल्ला), कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इजराइल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार तथा संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़े: 2 दिनों में 3 ग्रामीण बने बाघ का शिकार, चंद्रपुर जिले में फिर बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष; 2 माह में 6वीं मौत
सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन
अबू धाबी में रह रहे जिले के एक छात्र के अनुसार, शनिवार दोपहर ईरान की ओर से अबू धाबी एयरपोर्ट के पास मिसाइल गिराए जाने के कारण धमाकों की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। यहां तक कि इमारतों के शीशों में भी कंपन महसूस किया गया।
लगातार हो रहे धमाकों को देखते हुए उन्होंने अबू धाबी से निकलकर अन्य सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्णय लिया और वे ओल्ड दुबई में परिचितों के यहां चले गए। संयुक्त अरब अमीरात में फंसे चंद्रपुर जिले के नागरिकों में आश्रय तायड़े, श्रवणी धाबेकर, मोहन काले, स्वप्निल खरतड़, मयूरी खरतड़, इवान खरतड़ (2 वर्ष) और शिल्पा चन्ने के नाम सामने आए हैं।
