चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
Ballarshah Railway Station Modernization: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशनों का 77।60 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Railway Station: भारतीय रेलवे स्टेशनों को केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि शहर की पहचान बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में संचालित ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चंद्रपुर जिले के मध्य रेलवे के दो प्रमुख स्टेशन चंद्रपुर और बल्लारशाह-का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक वास्तुशिल्प, यात्री-केंद्रित सेवाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दोनों स्टेशनों पर कुल 77.60 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं संचालित हैं।
चंद्रपुर स्टेशन पर 44.86 करोड़ रुपये के विकास कार्य
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 25.47 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार का सौंदर्गीकरण, आकर्षक फ्रंट एलिवेशन, पार्किंग, आंतरिक सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, उद्यान विकास, सीमा दीवार, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, चार लिफ्ट, दो एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म शेड, आधुनिक स्टेशन साइन बोर्ड, स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली तथा कोच गाइडेंस डिस्प्ले जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अब तक सीसी सड़क, दूसरे प्रवेश द्वार की ड्रेनेज व्यवस्था, प्लेटफॉर्म शेड का एक भाग, स्टेशन साइन बोर्ड, दिव्यांगों के लिए शौचालय तथा पेयजल सुविधा का कार्य पूरा हो चुका है।
बल्लारशाह जंक्शन पर 32.74 करोड़ रुपये के विकास कार्य
देश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल बल्लारशाह स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 31.40 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म शेड, शौचालयों का नवीनीकरण, स्टेशन साइन बोर्ड तथा प्लेटफॉर्म के कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं। बुकिंग कार्यालय, पार्किंग, सीमा दीवार, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, सड़क एवं ड्रेनेज निर्माण का कार्य तेजी से जारी है, लैंडस्केपिंग, एस्केलेटर तथा आधुनिक फर्नीचर का कार्य अभी शेष है। इसके अलावा 1।34 करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म विस्तार का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रकार बल्लारशाह स्टेशन पर कुल विकास कार्यों की लागत 32.74 करोड़ रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, 177 आकांक्षी तालुकों के विकास कार्यक्रम को मिली मंजूरी
Gondia News: गोंदिया पुलिस का साइबर ठगी पर शिकंजा, म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, पहली सूची इस दिन होगी जारी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
ये भी पढ़े: गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
रेलवे यात्रा को मिलेगी नई दिशा
नागपुर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने कहा कि दोनों स्टेशनों पर विकास कार्य पूर्ण होने के बाद चंद्रपुर जिले के रेल यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, आकर्षक स्टेशन परिसर, अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, डिजिटल सूचना प्रणाली, दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुविधाएं, विकसित आधारभूत संरचना और सुशोभित वातावरण यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक बनाएंगे, साथ ही इन परियोजनाओं से चंद्रपुर जिले के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
