Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur Accident: बेलोरा पुल से 100 फीट नीचे नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Chandrapur Accident:घुग्घुस के पास बेलोरा ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हादसे में ट्रक चालक राजा यादव की मौत हो गई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 01, 2025 | 08:46 PM

बेलोरा पुल से 100 फीट नीचे नदी में गिरा ट्रक (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: घुग्घुस के पास बेलोरा ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। चड्डा ट्रांसपोर्ट का एक 18 पहियों वाला मालवाहक ट्रक (क्रमांक MH-34 BZ 402) ब्रिज की रेलिंग तोड़कर सीधे 100 फीट गहरी वर्धा नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक राजा यादव (उम्र 40) निवासी शास्त्री नगर, घुग्घुस की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालवाहक ट्रक (क्रमांक एमएच-34 बीजेड 402) कोयला लोड करने के लिए वेकोलि स्थित नायगांव कोयला खदान की ओर जा रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे बेलोरा पुल के ऊपर से गुजरते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ सीधा वर्धा नदी की गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

गैस कटर की मदद से ट्रक के केबिन को काटा गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए। फिर प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गैस कटर की मदद से ट्रक के केबिन को काटने का काम शुरू किया गया। लगभग पांच घंटे की अथक मेहनत के बाद चालक राजा यादव को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

सम्बंधित ख़बरें

मुलुंड हादसा: 2 करोड़ और सरकारी नौकरी से कम कुछ नहीं, रामधनी के परिवार का शव लेने से इनकार

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर निर्माण कार्य बना डेथ ट्रैप, गोंदे-पिंप्रीसदो के बीच धीमी गति और लापरवाही से बढ़े हादसे

2 दुर्घटनाऐंः कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 लोग घायल, चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रहे बागी नेता का एक्सीडेंट

नागभीड़ रोड पर पुलिस की नाकाबंदी, अवैध रेत ढुलाई का पर्दाफाश, 30 लाख से ज्यादा का माल जब्त

ये भी पढे़े: जली हुई गाड़ियां, चारों ओर बिखरे सामान…पुणे में अब कैसे हैं हालात? देखें VIDEO

गहरी नदी में जा गिरा ट्रक

राजा यादव को तुरंत घुग्घुस के राजीव रतन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज़ रफ़्तार में था और अचानक नियंत्रण खोने के कारण चालक को संभलने का समय नहीं मिला। पुल पर कुछ ही सेकंड में हादसा हो गया और ट्रक गहरी नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना के कारण बेलोरा पुल पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

ट्रक ने WLC कर्मियों को कुचला

बता दें कि घुग्घुस का भीड़भाड़ में ही एक दिन पूर्व शिवाजी चौक में हादसा हुआ था। रात करीब 9.30 बजे, चंद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक TG-29 T 2969 ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो WCL कर्मियों को कुचल डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के पैर चकनाचूर हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। चंद्रपुर के घुगघुस में हुए हादसे के घायलों की पहचान संजय पाल (WCL मुंगोली खदान) और उद्धाव मोरे (WCL कोलगांव खदान) के रूप में हुई है। दोनों कैलास नगर वेकोलि कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

Truck fell into 100 feet deep river from belora bridge driver died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 08:46 PM

Topics:  

  • Accident
  • Accidental Death
  • Chandrapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.