Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 दुर्घटनाऐंः कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 लोग घायल, चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रहे बागी नेता का एक्सीडेंट

Solapur Accident: मोहोल में तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुसरी घटना में बागी नेता ज्ञानेश्वर वाकडे भी घायल हुए है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 15, 2026 | 03:14 PM

Gyaneshwar Wakde injured (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur News: तेज़ रफ्तार कार ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार, 14 तारीख को सुबह करीब 5:15 बजे मोहोल पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक पुल पर हुआ।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं: ज्ञानेश्वर सिद्धेश्वर वाकड़े (48), चेतन बसवराज लामटुरे (22), सत्यवान नीलकंठराव जाधव (47), तेजस सत्यवान जाधव (18) और शुभांगी सत्यवान जाधव (37)। सभी घायल पोकल गांव, निलंगा तालुका, जिला लातूर के निवासी हैं। ज्ञानेश्वर वाकड़े और तेजस जाधव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर

मोहोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल कार नंबर MH-24-CD-771 से सोलापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने मोहोल शहर के पास पुलिस स्टेशन के सामने पुल पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच अंमलदार अतुल क्षीरसागर कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में अतिक्रमण और गड्ढों से नागरिक परेशान, सड़क चौड़ीकरण से राहत की उम्मीद

Pune RTO की बड़ी कार्रवाई: 3,600 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, जीरो टॉलरेंस नीति लागू

सामाजिक बराबरी योजना दम तोड़ती, भंडारा में अंतरजातीय विवाह योजना ठप, जोड़े प्रोत्साहन राशि से वंचित

मीरा भाईंदर में मेट्रो-9 के नीचे बना फ्लाईओवर विवादों में, 4 लेन से अचानक 2 लेन होने पर सवाल

दूसरी घटना: मोहोल के पास हाईवे पर एक्सीडेंट

जिला परिषद चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने जा रहे बागी नेता ज्ञानेश्वर वाकड़े की कार का मोहोल के पास हाईवे पर गंभीर एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में वाकड़े समेत तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाकड़े के सिर पर गहरी चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज सोलापुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़े: हर्षवर्धन सपकाल की जीभ काटने पर 10 लाख का इनाम, टीपू सुल्तान विवाद पर महाराष्ट्र में बवाल

गंभीर रूप से घायल नेता का सोलापुर में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि ज्ञानेश्वर वाकड़े ने मांग की थी कि उनकी पत्नी को निलंगा तालुका के तरवाड़ी ग्रुप से जिला परिषद का उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद उनकी पत्नी ने बगावत करते हुए चुनाव लड़ा। वाकड़े ने मुंबई जाकर एक विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

Solapur mohol car tractor accident gyaneshwar wakde injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2026 | 03:14 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra
  • Solapur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.