-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- 8 Air Accidents Happened In Last 7 Months And 274 People Died Government Informed In Rajya Sabha
7 महीने में 8 हवाई हादसे और 274 मौतें, फिर…, राज्यसभा में सरकार ने बताए आंकडे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
राज्यसभा में जानकारी देते हुए सरकार ने पिछले सात महीने में हुए हवाई हादसों की जानकारी दी है। सरकार की मानें तो पिछले सात महीनों में आठ विमान हादसे हुए हैं जिसमें 274 लोगों की जान गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Ahmedabad Air India plane crash: केंद्र की सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि साल 2025 में अब तक देश में 8 हवाई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 274 लोगों की मौत हुई और 84 लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं में सबसे बड़ा और भयावह हादसा 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुआ था जब एअर इंडिया का एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी और टेकऑफ के ठीक बाद क्रैश हो गई। एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे।
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बताया कि अहमदाबाद में Air India के Boeing 787-900 विमान ने जैसे ही उड़ान भरी। इसके बाद वह तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रण खो बैठा और कुछ ही देर बाद बी. जे. मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इस दुर्घटना में 260 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 81 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
आठ हादसों में शामिल रहे ये विमान
विमान हादसों के बाद अक्सर विमानों के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों को दोषी ठहराया जाता है। इस साल हादसों में शामिल रहे विमान और हेलिकॉप्टर हादसों में आठ हादसों का जिक्र किया गया है। मंत्री ने बताया कि 8 हादसों में शामिल विमानों की श्रेणी इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
- एक यात्री विमान: Boeing 787-900 (Air India)
- तीन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट: Cessna 152, Teena 2008JC, Diamond DA40
- चार हेलिकॉप्टर: Bell 407 (दो हादसे), Airbus AS350B2, Leonardo AW119
मुआवजा देने की जिम्मेदारी विमान कंपनियों की: नायडू
के. राममोहन नायडू की मानें तो सभी मामलों की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की ओर से की जा रही है। राज्यसभा में यह भी स्पष्ट किया गया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की जिम्मेदारी विमान कंपनियों की होती है। मंत्री ने कहा कि पायलटों और ग्राउंड स्टाफ को DGCA मान्यता प्राप्त संस्थानों से अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही सभी व्यावसायिक विमान आधुनिक तकनीक से लैस हैं।
केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि भारत शिकागो कन्वेंशन, 1944 का सदस्य है और ICAO के सभी सुरक्षा मानकों का पालन करता है। सरकार का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
8 air accidents happened in last 7 months and 274 people died government informed in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














