Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: नरभक्षक बाघ का आतंक, 2 लोगों की मौत, 9 दिनों में 8 पर हमला

चंद्रपुर जिले के मूल और नागभीड़ तहसील में तेंदूपत्ता तोड़ने और दूसरी बकरियां चराने जंगल गए 2 व्यक्तियों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 18, 2025 | 09:10 PM

नरभक्षक बाघ का आतंक। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के मूल और नागभीड़ तहसील में तेंदूपत्ता तोड़ने और दूसरी बकरियां चराने जंगल गए 2 व्यक्तियों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मृतकों में नागभीड़ तहसील के वाढोना निवासी मारोती वकडू शेंडे (64) और मूल तहसील के भादुर्नी निवासी ऋषि शिंगाजी पेंदोर (70) हैं। नौ दिनों में अब तक जिले में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

पहली घटना में वाढोना निवासी मारोती वकडू शेंडे अपनी पत्नी और अन्य नागरिकों के साथ रविवार की सुबह नागभीड़ तहसील के तलोधी बा. वन क्षेत्र के आलेवाही बीट के कक्ष क्रमांक 697 (तालाब क्षेत्र में) में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। तालाब क्षेत्र में शिकार की ताक में बैठे बाघ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। अन्य लोगों की शोर सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया।

वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया

लेकिन बाघ के हमले में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया। वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मारोती को खून से लथपथ हालत में तुरंत वाढोना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल मारोती वकडू शेंडे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग ने तत्काल सहायता के तौर पर मृतक की पत्नी को 50 हजार रुपये की सहायता दी।

सम्बंधित ख़बरें

ड्रोन कैमरे और 4 पिंजरे…तिरोड़ा में हाई अलर्ट! तेंदुए को पकड़ने वन विभाग ने चलाया महा-ऑपरेशन

सीमेंट की बोरी में छुपाया स्लरी एक्सप्लोसिव! ट्रैक्टर छोड़कर भागे मजदूर, राजुरा पुलिस ने लिया एक्शन

Chandrapur News: उईके-अहीर-जोरगेवार की संयुक्त सभाओं में उमड़ी भारी भीड़

मतदाता तलाश रहे तीसरा विकल्प, बड़े दलों में अंदरूनी कलह, चुनाव प्रचार होने लगा रंगीन

नहर के पास मिला शव

दूसरी घटना मूल तहसील में घटी। मूल के बफर कार्यालय के अंतर्गत आने वाले भादूर्णी के शिवापूर चक के ऋषि शिंगाजी पेंदोर (उम्र 63) शनिवार को बकरियां चराने गए थे। जब रात होने के बाद भी वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रात में उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग ने रविवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। उनके शरीर के अंग कंपार्टमेंट संख्या 1,008 के जंगल में शिवपुर चक क्षेत्र में सिंचाई विभाग के नहर के पास मिले।

तेंदूपत्ता तोड़ना, बकरियां चराना जानलेवा

वन अधिकारियों ने पाया कि बाघ ने पूरा शरीर खा लिया था, केवल सिर का हिस्सा और एक हाथ बचा था। हाल ही में उसी गांव के पास मौजूद जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग के बफर के वनपरिक्षेत्र अधिकारी कारेकर एवं उनकी टीम तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Terror of tiger 2 people died 8 attacked in 9 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 09:10 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Forest Department
  • Tiger

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.