Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में दिखेगा ‘ऑक्सफोर्ड’ का नजारा! SNDT बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘मॉडल कैंपस’, जानें हाई-टेक सुविधाएं

SNDT University Chandrapur: चंद्रपुर में साकार हो रहा है ऑक्सफोर्ड जैसा मॉडर्न SNDT यूनिवर्सिटी कैंपस। जुलाई तक पूरा होगा काम, इलेक्ट्रिक बसों और एयरपोर्ट जैसी सड़कों से होगा लैस।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 11, 2026 | 11:27 AM

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

SNDT Women’s University: चंद्रपुर शहर के बल्लारपुर मार्ग पर विसापुर में राज्य सरकार की सहायता से साकार हो रहे SNDT महिला विश्वविद्यालय के उपकेंद्र का निर्माण इसी वर्ष जुलाई माह तक पूर्ण किया जाएगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसी सुविधाओं से लैस यह इमारत तथा उसका परिसर मॉडल कैम्पस साबित होने का दावा किया जा रहा है।

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय को श्रीमती नथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय फिलहाल मुंबई में स्थित है तथा इसी विश्वविद्यालय का एक उपकेंद्र चंद्रपुर में साकार किया जा रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि,मुंबई स्थित SNDT महिला विश्वविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की मान्यता प्राप्त है।

वीसी से की गई समीक्षा

विसापुर में साकार हो रहे इस महिला विश्वविद्यालय के उपकेंद्र के निर्माण कार्यों का शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विधायक सुधीर मुनगंटीवार, वाइस-चांसलर उज्ज्वला चक्रदेव रजिस्ट्रार नंदावडेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संभाजी माने,अधीक्षक अभियंता सोनाली चव्हाण, SNDT के प्रकल्प निदेशक इंगोले, उप रजिस्ट्रार बालू राठौड़, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मुकेश टांगले, उप अभियंता संजोग मेंढे उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

Vasai Virar में टीबी का खतरा बढ़ा, सवा साल में 6,735 मरीज और 160 मौतें

Mumbai Home Loan Dispute: 82 लाख लोन पर सिर्फ 10 लाख बीमा, परिवार ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Akola: मनपा की जमीनों पर बनेंगे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सत्तापक्ष ने पास किए प्रस्ताव; विपक्ष ने बताया महाघोटाला

Jalna में आम की बहार, हापुस-केसर की बढ़ी डिमांड, कीमतें 200 रुपये किलो तक; बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

इस बैठक में SNDT महिला विश्वविद्यालय के उप केंद्र में चल रहे अलग-अलग निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समूचे निर्माण कार्यों को उच्चतम गुणवत्ता के साथ जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य इमारत जून तक

बैठक में दी गयी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की मुख्य इमारत का निर्माण जून तक पूर्ण किया जाएगा, विश्वविद्यालय परिसर में 100 केएलडी की क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी 30 जून तक पूरा हो जाएगा। गेस्ट हाउस बिल्डिंग नंबर-2 का कंस्ट्रक्शन 30 मई तक, इनडोर स्पोर्ट्स बिल्डिंग का काम 30 जुलाई तक और क्वार्टर बिल्डिंग का काम 30 अप्रैल तक पूरा करने की जानकारी अधिकारियों ने दी।

यह भी पढ़ें – कलेक्टर का पद संभालते ही एक्शन मोड में वसुमना पंत, चंद्रपुर में अचानक निरीक्षण से गैस एजेंसियों में मचा हड़कंप

ऑक्सफोर्ड जैसा मॉडर्न कैंपस

बैठक में स्पष्ट किया गया कि, यूनिवर्सिटी कैंपस की कलर स्कीम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरह रखी जा रही है। अंदर की सीमेंट सड़कों को एयरपोर्ट जैसे स्टैंडर्ड के हिसाब से डेवलप करने, और उन्हें जागरूक करने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग और ट्रैफिक नियमों को डिज़ाइन करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

बारिश का पानी संकलित करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, साइनिंग बोर्ड को चंद्रपुर के इतिहास के हिसाब से रखने, ग्राउंड में थीम लाइटिंग और मॉडर्न साउंड सिस्टम लगाने पर भी चर्चा हुई। कैंपस में इलेक्ट्रिक बस की सुविधा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रपोज़ल भेजने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Sndt university chandrapur sub center oxford style campus completion july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 11:27 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.