Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस

Chandrapur Congress: चंद्रपुर मनपा के कांग्रेसी गुटनेता राजेश अडूर की याचिका पर नागपुर संभागीय सहआयुक्त ने सांसद प्रतिभा धानोरकर गुट के 16 पार्षदों को अयोग्यता का 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 14, 2026 | 04:05 PM

यवतमाल जिला परिषद फाईल फोटो (सोर्स- डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Municipal Corporation Congress Disqualification: चंद्रपुर जिले में 2 गुटों में विभाजित कांग्रेस में पनप रहा विवाद और अंतर्कलह अब चरम पर पहुंच गया है। इस विवाद ने उस वक्त गंभीर मोड़ लिया जब स्थानीय मनपा के 16 कांग्रेसी खासकर सांसद प्रतिभा धानोरकर समर्थित पार्षदों को अयोग्यता के नोटिस जारी हो गए हैं। मनपा के विवादित कांग्रेसी गुटनेता राजेश अडूर द्वारा आमंत्रित बैठक में अनुपस्थिति दर्शाने के आरोप में नागपुर संभागीय सहआयुक्त रविन्द्र भेल ने ये नोटिस जारी किए हैं।

वडेट्टीवार और धानोरकर खेमों में बंटे हैं 27 पार्षद

जिन्हें ये नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें नागपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय में 22 जुलाई को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। इस नाटकीय मोड़ से अब जिले में कांग्रेसी खेमों में खलबली मच गई है। उल्लेखनीय है कि, स्थानीय मनपा में कांग्रेस के कुल 27 पार्षद हैं जो कांग्रेसी सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक विजय वडेट्टीवार के खेमों में बंटे हुए हैं।

माना जा रहा है कि वडेट्टीवार के ग्रुप में 11 पार्षद हैं, जबकि सांसद धानोरकर के ग्रुप में 16 पार्षद हैं। इससे पहले कांग्रेसी गुटनेता को लेकर चल रहे विवाद की पृष्ठभूमि पर गुटनेता अडूर ने 15 जून को कांग्रेसी पार्षदों की एक बैठक बुलाई थी, इस बैठक में सांसद प्रतिभा धानोरकर समर्थित कांग्रेस के 16 पार्षद अनुपस्थित रहे थे। इसी आधार पर अडूर ने महाराष्ट्र लोकल अथॉरिटीज मेंबर्स डिसक्वालिफिकेशन एक्ट, 1986 के तहत कांग्रेस के 16 पार्षदों के खिलाफ संभागीय आयुक्त के पास एक याचिका दायर की थी।

सम्बंधित ख़बरें

आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के लिए पुणे से चलेंगी 430 स्पेशल बसें, 23-24 जुलाई को मिलेगी 24 घंटे लगातार सर्विस

अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त

संभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित

महिला पार्षद की अयोग्यता पर स्वतंत्र याचिका दायर

इसी के तहत संभागीय आयुक्त ने अब कांग्रेस के 16 पार्षदों को अयोग्यता का ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। जिन कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ ये नोटिस जारी हुए हैं, उनमें सुरेन्द्र अडबाले, संगीता भोयर, संगीता अमृतकर, राहुल घोटेकर, वैशाली महाडोले, धनश्री मेश्राम, राहुल चौधरी, सुनंदा धोबे, रामनरेश यादव, शाहिदा ताजू शेख, अजय बल्की, सुनील खंडेलवाल, आकाश मानकर, महानंदा वालके, करुणा चालखुरे और शिला सिडाम का समावेश है।

इसके साथ ही अडूर ने महिला पार्षद धनश्री केशव मेश्राम की अयोग्यता को लेकर स्वतंत्र रूप से याचिका दायर की है। जिनके खिलाफ ये नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें 22 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे नागपुर में होने वाली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Congress crisis 16 corporators disqualification notice chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.