Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्री ने की आत्महत्या, कुएं में कूदा की युवक, किसान ने दी जान

Suicide Case: बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं ने लोग सकते में है। नंदीग्राम एक्सप्रेस में एक यात्री ने आत्महत्या की, कुएं में कूदकर युवक ने तो एक किसान ने भी जान दे दी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 31, 2025 | 06:23 PM

नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्री ने की आत्महत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: नंदीग्राम एक्सप्रेस के शौचालय में एक यात्री के मृत पाए जाने की घटना 30 अगस्त को दोपहर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुई। मुंबई से आने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस संख्या 11001 दोपहर करीब 1।20 बजे प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंची थी। इस ट्रेन के शौचालय में एक यात्री मृत पाया गया। जब सी एंड डब्ल्यू विभाग ने हमेशा की तरह इस ट्रेन का आंतरिक निरीक्षण शुरू किया, तो पाया कि कोच संख्या S3 के दाईं ओर स्थित शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। सफाई कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर इसकी सूचना तुरंत स्टेशन प्रबंधक बल्लारपुर को दी गई।

सूचना जीआरपी बल्लारपुर को भी दी गई। जीआरपी पुहवा अरविंद शाह और उनकी टीम मौके पर पहुँची। शौचालय का दरवाज़ा तोड़ने पर उन्हें अंदर एक व्यक्ति मिला जिसने पानी की टंकी के पाइप से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। शव को नीचे उतारा गया और रेलवे डॉक्टर ने उसकी जांच की। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को आगे की जांच के लिए बल्लारपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
फोटो_ 30 सीएचएनबी 145

कुएं में कूदकर की युवक ने की आत्महत्या

दुर्गापुर के ग्राम पंचायत उर्जानगर वार्ड नं।1 के समता नगर में शुक्रवार के शाम 6 बजे प्रमोद येरेवार नाम के युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक शराब का शौकीन था। शराब के लिए वह घरेलू काम करने वाली अपनी पत्नी से पैसा मांगा करता था। इस बार शराब के लिए पैसा देने से पत्नी ने इनकार कर दिया। इसी गुस्से में घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कुंए में जाकर प्रमोद कूद गया। बारिश के कारण कुंआ भरा हुआ था।

प्रमोद कुंए में कूदा तो अंदर कीचड़ में फंस गया। पीछे से घर के लोग पीछा करते हुए पहुंचे। वह कुंए में कहीं नहीं दिखा। लोग जमा हुए। पुलिस को जानकारी दी गई। कुंए के कीचड़ में फंसे रहने से लाश ऊपर नहीं आयी। काफी कोशिश के बाद रात 10 बजे लाश को बाहर निकाला जा सका। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चन्द्रपुर के सरकारी अस्पताल में शव को भेजा गया। शनिवार को परिवार को शव सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़े: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के एल्युमीनियम तारों की चोरी, भिसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या

शेगांव में फसल ना होने के कारण कर्ज से परेशान शेगांव के किसान नामदेव कवडू गायकवाड( 65) ने खेत में पेड़ से फांसी लगा ली। यह घटना शनिवार 30 अगस्त की सुबह हुई। मृतक की पत्नी चंद्रकला के अनुसार उसके दो पुत्र है। बडा पुत्र परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा उनके साथ रहता है। उसके पति के पास पुश्तैनी 12 एकड खेत है। जिस पर नामदेव खेती करते थे। दो वर्ष से फसलें अच्छी ना होने से कर्ज का बोझ चढ गया था जिससे उनके परिवार में अक्सर कलह होती थी। शराब की लत लगने से नामदेव हमेशा लड़ता झगड़ता था।

शनिवार को हमेशा की तरह सुबह उठकर वह खेत में गया और आम के पेड पर फांसी लगा ली। पड़ोसी किसान ने इसकी सूचना उसके परिवार को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Passenger committed suicide in nandigram express in chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 06:23 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharastra Police
  • Suicide

सम्बंधित ख़बरें

1

पसीने की एक-एक बूंद सफलता की कुंजी, चंद्रपुर में विधायक जोरगेवार का प्रतिपादन

2

24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के एल्युमीनियम तारों की चोरी, भिसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

3

गरीबों के भूखे पेट पर लात मारेगी सरकार? 1 सितंबर से बंद होंगे शिवभोजन केंद्र! आंदोलन की चेतावनी

4

होटल ‘मटन-भाकरी’ के नाम पर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 50 लोग गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.