Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल ‘मटन-भाकरी’ के नाम पर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 50 लोग गिरफ्तार

Solapur Police Action: सांगोला तहसील के सोनंद गांव में होटल मटन-भाकरी के आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी में पुलिस ने 50 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 30, 2025 | 06:33 PM

होटल ‘मटन-भाकरी’ के नाम पर चल रहा था जुए का अड्डा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur Crime: सोलापुर जिले के सांगोला तहसील के सोनंद गांव में होटल मटन-भाकरी के आड़ में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 52 पत्तों का खेल खेलते हुए 50 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मौके से अब तक की सबसे बड़ी रकम यानी लगभग ₹2 करोड़ 68 लाख 72 हज़ार 150 रुपये का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सोलापुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है, जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत डगळे ने किया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनंद गांव में होटल की सीमेंट की शेडनुमा खोली में अवैध जुए का अड्डा चल रहा था। बिना अनुमति जुआ क्लब का संचालन कर रहे सचिन साहेबराव काशीद (निवासी सोनंद, सांगोला) और शंभुलिंग प्रकाश तेरदाळ (निवासी आथणी, जिला बेलगाम) पर पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही की।

देशी-विदेशी शराब शामिल

छापे के दौरान पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी करते हुए भारी मात्रा में नकद और सामान जब्त किया। इसमें ₹16 लाख 9 हज़ार 62 रुपये नकद, 62 मोबाइल फोन, 26 चारपहिया वाहन, 61 दोपहिया वाहन और भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब शामिल है। जब्त माल की कुल कीमत ₹2 करोड़ 68 लाख 72 हज़ार रुपये से अधिक आंकी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर

अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

ये भी पढ़े: Yavatmal News: घुग्गुस में मिला युवक का शव, चिंचोली के पूर्व सरपंच ने दिखाई बहादुरी

कुल 50 आरोपियों के खिलाफ तहत मामला दर्ज

इस कार्रवाई के बाद सांगोला पुलिस थाने में कुल 50 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतम यावलकर, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत डगळे, तथा पुलिस कर्मचारी भारत भोसले, अनिल पाटील, दत्तात्रय तोंडले, निलेश डोंगरे, मंगेश रोकडे, संतोष गायकवाड़, शीतल चव्हाण, राहुल लोंढे और निलेश रोंगे ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। होटल के नाम पर चल रहे अवैध धंधे का भंडाफोड़ होने से प्रशासन की सतर्कता और सख्ती का संदेश स्पष्ट रूप से जनता तक पहुँच गया है।

Gambling den was running in the name of hotel mutton bhakri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 06:33 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharastra Police
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.