-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Mound Soil Collapsed Niljai Mine Complex 4 Youths Trapped Debris Relief Work
नीलजई खदान परिसर में ढहा मिट्टी का टीला, मलबे में फंसे 4 युवक, युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले में भारी बारिश के कारण नीलजई खदान परिसर में मिट्टी का टीला ढह गया। टीला ढहने से आसपास के क्षेत्रों में मलबे में कई लोग फंस गए।

रेती के टीले में फंसे वाहन (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले में घुग्घुस क्षेत्र में तेज बारिश ने वेकोलि वणी क्षेत्र के निलजाई खदान परिसर में हादसे की स्थिति पैदा कर दी। उकनी की ओर जानेवाली मुख्य सड़क के पास मिट्टी का टीला (ओवर बर्डन) अचानक ढह गया। मिट्टी का मलबा इतनी तेज गति से सड़क पर फैला कि वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो और 18 पहियोंवाला एक ट्रक पूरी तरह उसमें दब गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सोशल मीडिया पर इसके दृश्य तेजी से वायरल हो गए।
स्कॉर्पियो सवारों की जान बची
चश्मदीदों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार चार युवक जैसे-तैसे पिछले दरवाजे से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। ये सभी युवक उकनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी गाड़ी पूरी तरह मिट्टी में दब गई। वहीं, मलबे में फंसी 18 पहियों का ट्रक वंदना ट्रांसपोर्ट का हैं।
मार्ग बंद, वेकोलि कर्मचारी प्रभावित
इस हादसे के बाद निलजाई-घुग्घुस मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। दूसरी पाली में खदान पहुंचे कई वेकोलि कर्मियों को प्रबंधन ने दूसरे रास्ते से मैनपावर बसों के जरिए घर भेजा। फिलहाल मार्ग पर यातायात बंद है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
युद्धस्तर पर राहत कार्य
वेकोलि प्रबंधन ने तत्काल राहत और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। भारी मशीनरी की मदद से सड़क पर आए मिट्टी के पहाड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग को सुचारु करने का प्रयास जारी है, मगर भारी बारिश के चलते कार्य में बाधा आ रही है। यह हादसा बताता है कि खदान परिसरों में बरसात के दिनों में सुरक्षा इंतजाम कितने जरूरी हैं। गनीमत यह रही कि स्कॉर्पियो में बैठे चारों युवक समय रहते वाहन से बाहर निकल पाए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें – मुनगंटीवार-जोरगेवार आमने-सामने, सड़क पर काटा बवाल, विसर्जन मंच के लिए भिड़े दो गुट
पहले भी हुआ था हादसा
लगभग 16 वर्ष पूर्व 5 नवंबर 2009 को वेकोलि नार्थ क्षेत्र में पिंपलगांव खदान परिसर में ओबी धंसने की घटना सामने आयी थी। घटनास्थल से दो किमी क्षेत्र की जमीन में बडी बडी दरारें आयी थी।
Mound soil collapsed niljai mine complex 4 youths trapped debris relief work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














