Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोटरों को लुभाने दिया संक्रांति वाण तो मुश्किल में आएंगे प्रत्याशी, त्योहार पर राजनीति पड़ सकती है भारी

Election Gift Ban: मकर संक्रांति से ठीक पहले चंद्रपुर नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को उपहार देकर लुभाने की कोशिश प्रत्याशियों के लिए भारी पड़ सकती है, यह आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 13, 2026 | 05:44 PM

Election Gift Ban:मकर संक्रांति (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Municipal Election: चंद्रपुर नगर निगम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व है। यह दिन उम्मीदवारों के लिए जहां एक अवसर हो सकता है, वहीं एक बड़ा खतरा भी बन सकता है। यदि प्रत्याशी महिला मतदाताओं को लुभाने या वोट पाने के उद्देश्य से हल्दी-कुमकुम जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उपहार या नजराना वितरित करते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी पर संकट आ सकता है।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाताओं को किसी भी प्रकार का लालच देना या उपहार वितरित करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। यदि इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायत दर्ज होती है और वह सिद्ध हो जाती है, तो प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

नगर निगम चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें

नगर निगम चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कुछ शिकायतें पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करना, अवैध बैनर लगाना और मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

उद्योग क्षेत्र को नई दिशा: सीआईआई महाराष्ट्र परिषद में दीपक गर्ग अध्यक्ष, आरती कुचिभटला बनी उपाध्यक्ष

मंदिर, मस्जिद और बुद्ध विहार…हर जगह चली जांच की रडार; नागपुर पुलिस ने हटाए 1,000 से ज्यादा अवैध स्पीकर

इफ्तार पार्टी में चला हंटर, डंडा और चाबुक लेकर पहुंचे 150 लोग, पुणे के ससवड में हुआ बवाल

छत्रपति संभाजीनगर: फुलंब्री में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें

आज है मकर संक्रांति

चंद्रपुर शहर में नगर निगम चुनाव 15 जनवरी को हो रहा है, जबकि मकर संक्रांति ठीक एक दिन पहले 14 जनवरी को है। त्योहार की पृष्ठभूमि में सामाजिक कार्यक्रमों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिसका गलत इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक विभिन्न प्रभागों में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़े: चंद्रपुर मनपा चुनाव: 15 जनवरी को वोटिंग डे, सरकारी-निजी कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश

डेढ़ लाख महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका

नगर निगम क्षेत्र में कुल लगभग 2 लाख 99 हजार मतदाता हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और त्योहार के माध्यम से सीधे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या होगा आचार संहिता का उल्लंघन

आदर्श आचार संहिता के तहत किसी भी प्रकार के उपहार, नकद या वस्तु के रूप में दिए गए तोहफे, या त्योहारों के नाम पर दिया गया प्रचार सामग्री (स्वैग) भी उल्लंघन की श्रेणी में आता है, यदि उससे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जाए। यदि ऐसा आरोप सिद्ध होता है, तो प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई के तहत जेल तक की सजा का प्रावधान है।

Makar sankranti election code violation chandrapur nagarpalika

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Makar Sankranti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.