मंदिर, मस्जिद और बुद्ध विहार…हर जगह चली जांच की रडार; नागपुर पुलिस ने हटाए 1,000 से ज्यादा अवैध स्पीकर
Nagpur Police Noise Pollution Action: नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन। 1,089 अवैध लाउडस्पीकर हटाए, 10 पर FIR। सीपी रविंद्रकुमार सिंगल के आदेश पर मंदिर, मस्जिद और लॉन्स की जांच।
- Written By: प्रिया जैस
सीपी रवींद्र सिंगल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
CP Ravinder Singal Nagpur: नागपुर शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नागपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों से 1,089 अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनिवर्धक उपकरण हटाए हैं। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम-2000 के तहत की गई। सीपी रविंद्रकुमार सिंगल के आदेश के बाद शहर के सभी पुलिस थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों की जांच की।
इस दौरान मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, मदरसे, दरगाह और बुद्ध विहारों में बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाया गया। पुलिस के अनुसार अप्रैल 2025 से अब तक ध्वनि प्रदूषण से जुड़े मामलों में 10 अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 29 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान डीजे सिस्टम, वाद्ययंत्र और वाहन सहित कुल 8.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
विवाह लॉन और हॉल की भी जांच
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने शहर के विवाह लॉन, मंगल कार्यालय और बैंक्वेट हॉलों पर भी निगरानी बढ़ाई है। इस अभियान के तहत 229 स्थानों की जांच की गई, जिनमें से 132 जगहों को नियमों के पालन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
नागपुर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची; जिलाधिकारी ने दी जानकारी
नागपुर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक को कचरा गाड़ी ने कुचला, प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें – Bhandara News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की ट्रक हादसे में मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान
नागपुर में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई
हटाए गए लाउडस्पीकर – 1,089
मंदिर – 420
मस्जिद – 444
चर्च – 03
गुरुद्वारा – 04
मदरसे – 28
दरगाह – 43
बुद्ध विहार – 156
अन्य कार्रवाई
दर्ज मामले – 10
दंडात्मक कार्रवाई – 29
जब्त सामान – ₹8,52,500 रुपये
