छत्रपति संभाजीनगर: फुलंब्री में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें
Sambhajinagar Social Event: फुलंब्री में जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Fulambri Bicycle Distribution Event ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Fulambri Bicycle Distribution Event: छत्रपति संभाजीनगर जिले केफुलंब्री क्षेत्र में महसोबा मंदिर के पास – जालना रोड चौक पर शनिवार को जगदुरु श्रीमत रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की उपस्थिति में समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम -उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उनकी प्रेरणा से सामाजिक पहल करते हुए 120 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है और रविवार को भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
कार्यक्रम के पहले दिन आसपास के जिला परिषद विद्यालयों में अध्ययन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गई।
सम्बंधित ख़बरें
रितेश देशमुख की दोटूक, महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, उधर राऊत और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग
Maharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र में फिर आएगी किसान कर्जमाफी योजना, 40 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
Thane Heatwave Orange Alert: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, प्रशासन की चेतावनी
विदर्भ झुलसा, अकोला और अमरावती में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी
साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में काफी उत्साह और खुशी का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को विद्यालय आने जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री अतुल सावे सहित अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पालक मंत्री तथा सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ, ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, सांसद संदीपान भुमरे, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, सांसद कल्याण काले, विधायक संजना जाधव, विधायक अनुराधा चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे, महापौर समीर राजूरकर, मनपा स्थायी समिती सभापती अनिल मकरीये, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, 17 लाख का माल जब्त
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया गया था तथा आकर्षक संतपीठ भी स्थापित की गई थी। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में शिक्षा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
