-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharashtra Amateur Netball Association Dispute Federation Of India Court Battle 2026
महाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
- Written By: केतकी मोडक
Maharashtra Netball Federation: महाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन ने फेडरेशन पर संबद्धता रद्द करने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ कोर्ट व खेल मंत्रालय जाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया।

महाराष्ट्र एमेच्योर नेटबॉल एसोसिएशन (सोर्स- फोटो नवभारत)
Maharashtra Amateur Netball Association Dispute: महाराष्ट्र में वर्षों से नेटबॉल खेल के प्रचार-प्रसार का कार्य सुव्यवस्थित रूप से करने वाली महाराष्ट्र एमेच्योर नेटबॉल एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिना किसी न्यायोचित प्रक्रिया का पालन किए और कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए उसकी संबद्धता समाप्त कर नवगठित राज्य संगठन को मान्यता प्रदान कर दी है। एसोसिएशन का कहना है कि इस निर्णय से राज्य में लंबे समय से कार्यरत संबद्ध जिला नेटबॉल संघों के साथ गंभीर अन्याय हुआ है।
वर्ष 1994 से कई जिला संघ लगातार नेटबॉल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। इस निर्णय से अनुभवी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, पंचों, खिलाड़ियों तथा खेल के विकास में योगदान देने वाले सभी संबंधित लोगों के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। साथ ही, राज्य के खिलाड़ियों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।
इसी विषय पर महाराष्ट्र एमेच्योर नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से चंद्रपुर में राज्य के सभी संबद्ध जिला संघों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई कथित नियमविरुद्ध एवं अवैध कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
चंद्रपुर कहलाएगा ‘टाइगर जीला’, वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अंडरपास, ओवरपास और मुआवज़ा नीति पर मुहर
प्राधिकरणों के समक्ष न्याय की मांग
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फेडरेशन के संविधान के कथित उल्लंघन, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की अवहेलना, खेल प्रशासन में पारदर्शिता की कमी तथा एकतरफा निर्णय प्रक्रिया के खिलाफ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन, महाराष्ट्र ओलंपिक एसोसिएशन, महाराष्ट्र के क्रीड़ा आयुक्त, धर्मादाय आयुक्त तथा अन्य सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष न्याय की मांग की जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संपूर्ण कानूनी संघर्ष की योजना और समन्वय के लिए महाराष्ट्र नेटबॉल बचाव कोर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में आगामी 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) 2026-27, जो पलवल (हरियाणा) में आयोजित होगी, को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अनुसार, महाराष्ट्र एमेच्योर नेटबॉल एसोसिएशन, गोंदिया नियमानुसार राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित करेगी तथा चयनित महाराष्ट्र पुरुष टीम को 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग दिलाएगी।
प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
| नाम | पद / जिला |
| डॉ. नारायण मूर्ति | अध्यक्ष (महाराष्ट्र नेटबॉल बचाव कोर कमेटी) |
| डॉ. शालिनी आंबटकर (जयसवाल) | सचिव (महाराष्ट्र एमेच्योर नेटबॉल एसोसिएशन) / सदस्य |
| संजय पाटील | सदस्य (नासिक) |
| मानसिंग वाबले | सदस्य (पुणे) |
| जयदीप सोनखासकर | सदस्य (अकोला) |
| प्रवीण कुष्टीकर | सदस्य (नांदेड़) |
| सुनील कडू | सदस्य (अमरावती) |
| जुबेर शेख | सदस्य (सोलापुर) |
| नरेश कलंबे | सदस्य (यवतमाल) |
| समीर सिकेलकर | सदस्य (पुणे) |
यह भी पढ़ें:- चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
बैठक में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, सचिव और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने राज्य के नेटबॉल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पंचों तथा संबद्ध जिला संघों के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक, कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
Maharashtra amateur netball association dispute federation of india court battle 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
Jul 03, 2026 | 02:14 PMSalman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












