- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Lcb Rescues 3 Kidnapped Minors 4 Accused Arrested
अपहृत 3 नाबालिगों को एलसीबी ने छुड़ाया, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
चंद्रपुर. पुलिस स्टेशन वरोरा अंतर्गत 2 नाबालिग अपनी सहेली के जन्मदिन में जाने को कहकर घर से निकली थी. किंतु देर रात तक उनके न लौटने पर उनके माता पिता ने उनकी पुत्रियों को बहलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी. मामला नाबालिगों से जुडा होने से पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और पुणे से वरोरा की 2 और यवतमाल की 1 ऐसे कुल 3 नाबालिगों को सही सलामत आजाद करा 4 अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा है.
27 सितंबर को दो नाबालिग अपनी सहेली के जन्मदिन में जाने को कहकर निकली थी. दोनों नाबालिग होने से पुलिस अधीक्षक ने तुरंत स्थानीय अपराध शाखा को जांच के आदेश दि. इस आधार पर एलसीबी ने एपीआई जितेंद्र बोबडे, पीएसआई संदीप कापडे, सचिन गदादे ओर अतुल कावले के नेतृत्व में चार टीम तैयार की.
टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि यवतमाल जिले के रालेगांव के कुछ युवक नाबालिगों के संपर्क में थे. इस आधार पर टीम रालेगांव पहुंची. पूछताछ में टीम को ज्ञात हुआ कि यवतमाल जिले के बाबुलगांव थाना अंतर्गत एक लडकी का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण किया है. टीम को सूचना मिली की 29 सितंबर को वर्धा रेलवे जंक्शन पर किशोरी दिखाई दी थी. जांच में पुलिस को ज्ञात हुआ कि अपहरण कर ले जाने वाले युवक राजनगांव जिला पुणे के है.
सम्बंधित ख़बरें
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
इस आधार पर टीम पुणे रवाना हुई और वहां से तीन अपरह्त नाबालिग लडकी और उनके साथ रालेगांव जि. यवतमाल निवासी रोहित संगीले (20), शुभम मानेकर (22), प्रमोद सोनवने (22) और प्रक्षिक भोयर (23) को धर दबोचा और सभी को चंद्रपुर ले आए है. पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पीआई बालासाहब खाडे, एपीआई जितेंद्र बोबडे, पीएसआई संदीप कापडे, सचिन गदादे, अतुल कावले, धनराज कराकडे, स्वामीदास चालेकर, गजानन नगारे, प्रशांत नागोसे, संदीप मुले, दिनेश अराडे आदि ने की है.
Lcb rescues 3 kidnapped minors 4 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM













