Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बल्लारशाह तक बढ़ाने की मांग, यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की मांग

Jabalpur Intercity Express: जबलपुर से चांदाफोर्ट तक चलने वाली जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार बल्लारशाह रेलवे स्टेशन तक करने की मांग उत्तर भारतीय यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 15, 2026 | 05:54 PM

Train Extension Demand (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ballarshah Railway Station: जबलपुर रेलवे स्टेशन से चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार बल्लारशाह रेलवे स्टेशन तक किए जाने की मांग उत्तर भारतीय यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से की है। यात्रियों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 5:15 बजे जबलपुर से रवाना होती है। यह ट्रेन मदन महल, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया और नागभीड़ स्टेशनों से होकर दोपहर 1:40 बजे चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

यहां लगभग 90 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन पुनः जबलपुर के लिए रवाना होती है। यात्रियों का कहना है कि चांदाफोर्ट और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। ऐसे में ट्रेन को चांदाफोर्ट से बल्लारशाह तक बढ़ाकर पुनः लौटाने की प्रक्रिया 90 मिनट से भी कम समय में पूरी की जा सकती है।

धार्मिक और पर्यटन यात्राओं को मिलेगी सुविधा

यात्रियों ने बताया कि यदि इस ट्रेन का विस्तार बल्लारशाह तक किया जाता है तो बल्लारपुर, राजुरा, कोरपना, जीवती और गोंडपिपरी तहसील के हजारों उत्तर भारतीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से यात्रियों के लिए बालाघाट, जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, चित्रकूट कार्बी धाम, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

साकोली के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की मूर्तियों की तोड़फोड़, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

बूंद-बूंद पानी को तरसेगी मुंबई? जलाशयों में खत्म होता जल और नदारद मानसून के बादल, बड़ी चिंता का विषय

नासिक-त्र्यंबकेश्वर में निर्माल्य प्रबंधन का बनेगा राष्ट्रीय मॉडल, सिंहस्थ कुंभमेला 2027 को मिलेगा ग्रीन मॉडल

कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम… रो पड़ा सोशल मीडिया

ये भी पढ़े: एक ही रात में 80 से अधिक भेड़ों की मौत, 40 Mअब भी बीमार, पशुपालक पर टूटा आर्थिक संकट

जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बल्लारशाह तक किया जाए विस्तारित

विशेष रूप से मैहर माता मंदिर तथा वाराणसी स्थित विश्वप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करना सुविधाजनक होगा। साथ ही जबलपुर के भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात और संगमरमर हिल्स जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी सरल हो सकेगी। उत्तर भारतीय यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार जल्द से जल्द बल्लारशाह रेलवे स्टेशन तक किया जाए।

Jabalpur intercity express extension ballarshah demand passengers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 05:54 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Indian Railway
  • Jabalpur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.