कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम… रो पड़ा सोशल मीडिया
Solapur Accident Video: सोलापुर के तांदुलवाडी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन का एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सबकी आंखें नम हैं।
- Written By: आकाश मसने
सोलापुर हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Solapur Accident Emotional Rescue Video: महाराष्ट्र के सोलापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गहरे कुएं में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 8 मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को रुला रहा है।
म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ हादसे
सोलापुर जिले की मालशिरस तालुका के म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर तांदुलवाडी गांव में रविवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धालुओं को ले जा रही पिकअप असंतुलित होकर सड़क से सटे एक कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। इस वाहन में महिला और बच्चों समेत कुल 16 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। वहीं बाकी को लोगों को बचा लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather Update: नागपुर में 36°C तक पहुंचेगा तापमान, गर्मी और उमस से बढ़ेगी परेशानी, AQI रहा शानदार
नागपुर की 162 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर होगा लाइट एंड साउंड शो, 6.15 करोड़ की परियोजना शुरू
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
पंढरपुर हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का भावुक वीडियो
इस घटना के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबकों भावुक कर दिया है। हादसे के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन का से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएगी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों ने मिलकर कुएं से लोगों को निकालना शुरू किया। इनमें से 8 लोगों को तब तक मौत हो चुकी थी।
पंढरपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत महाराष्ट्र के पंढरपुर के पास एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुले कुएं में गिर गया, जिससे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं के आसपास सुरक्षा दीवार नहीं थी। स्थानीय… pic.twitter.com/r0Yrc23k93 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 15, 2026
इसी रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियाे अब सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम पहले एक महिला को निकालती है। उसके बाद एक छोटी बच्ची को पानी से निकालती है। यह बात सामान्य लग रही है। लेकिन जब बच्ची को निकाला जाता तब उसके और महिला के कपड़ों का कलर देखकर और बच्ची का मासूम चेहरा देखकर आपकी आंखों में पानी आ जाएगा।
इंटरनेट पर फूटा लोगों का दर्द
इस दर्दनाक दृश्य को देखकर इंटरनेट यूजर्स बेहद भावुक हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गुलाबी ड्रेस में उस छोटी सी बच्ची का चेहरा और उसकी नन्ही चोटी अब भी आंखों के सामने घूम रही है, यह दर्द असहनीय है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान किसी भी परिवार को ऐसा दिन न दिखाए।
मालशिरस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पंढरपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
यह भी पढ़ें:- पनवेल में CM फडणवीस ने किया ‘IDEAL सेंटर’ का आगाज, अब जिला परिषद स्कूलों में मिलेगी हाईटेक शिक्षा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदलवाडी में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं मृतकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि सात लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
