-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Help Of 188 Children Separated From Family Vigilance Of Railway Child Line
परिवार से बिछड़े 188 बच्चों की मदद, रेलवे चाईल्ड लाईन की सतर्कता
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. देश भर में अक्सर बच्चे अपनों से रूठकर घर से निकल जाते है, या फिर कोई उन्हें बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास करता है ऐसे में बच्चे अपने परिवार से बिछड जाते है. देश भर में ऐसे ही परिवार बिछडे 188 बच्चों की रेलवे चाईल्ड लाईन ने मदद की और उन्हें उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया. यह जानकारी हाल ही में ली गई रेलवे चाईल्ड लाईन की समीक्षा बैठक में दी गई.
लोकसमग्रह समाज सेवा संस्था बल्लारपुर, चाईल्ड लाईन इडिया फाऊंडेशन मुंबई द्वारा संचालित केन्द्र सरकार पुरस्कृत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त प्रभावी उपक्रम रेलवे चाईल्ड लाईन 1098 अंतर्गत रेलवे चाईल्ड लाईन की त्रिमासिक बैठक रेलवे स्टेशन वी.आई.पी. सभागार में स्टेशन प्रबंधक ए.यू.खान के मार्गदर्शन में हाल ही में ली गई.
इस अवसर पर आरपीएफ, जीआरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों के समन्वय से देश भर में 188 संकटग्रस्त एवं सहायता मांग रहे बच्चों उनके परिवार से मिलाने की जानकारी बैठक के अध्यक्ष एडीईएन एन. ए. नागदेवते ने दी.
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
बैठक में भारतीय रेलवे के संपर्क में आये बच्चों की सुरक्षा और देखरेख करने के संबंधित साथ ही रेलवे के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया, बाल सहायता समूह के कर्तव्य, चाईल्ड हेल्प डेस्क सुविधा, रेलवे अधिकारी, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, जीआरपीएफ मुख्य टिकट निरीक्षक की जिम्मेदारी, बाल कल्याण समिति की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई. रेलवे चाईल्ड लाईन के समन्वयक भास्कर ठाकूर ने रेलवे चाईल्ड लाईन के कार्यों की जानकारी दी. बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष वर्षा जामदार ने चाईल्ड लाईन 1098 की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने से संकट में घिरे बच्चों को तत्काल मदद मिलने की बात कही.
बैठक में रेलवे चाईल्ड लाईन संचालक फादर जोबीन ओवेलील, एएसआई रेलवे सुरक्षा बल के डी.के. गौतम, कमर्शियल विभाग के मुख्य निरीक्षक रवि कुमार मिश्रा, पुलिस सिपाही राजेश ठाकरे, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष एड. वर्षा जामदार, एड. अभय बी. बोधे, एड. मनीषा नखाते, डा. मृणालिनी धोपटे, राजेश्वर मंडल, रेलवे चाईल्ड लाईन के समन्वयक भास्कर ठाकूर, समुपदेशिका त्रिवेणी हाडके, हिम वांढरे, कविता दोमाला, बबिता लोहकरे, अतुल मडावी, धमेंद्र मेश्राम, विजय अमर्थराज,अजय देऊरघरे, लक्ष्मण कोडापे, इशिका बर्वे आदि उपस्थित थे. समुपदेशिका त्रिवेणी हाडके ने संचालन किया वांढरे ने प्रस्तावना रखी. धमेंद्र मेश्राम ने आभार माना.
Help of 188 children separated from family vigilance of railway child line
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














