शेगांव सरपंच के खिलाफ FIR, एकजुट हुए कर्मचारी, भूमिगत खदान में मजदूर की मौत
Chandrapur News: वरोरा तहसील की शेगांव बुद्रुक ग्राम पंचायत के कामकाज पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे हैं। लेकिन इस बार ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने ही सरपंच के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
- Written By: प्रिया जैस
शेगांव सरपंच के खिलाफ FIR (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: वरोरा तहसील की शेगांव बुद्रुक ग्राम पंचायत हमेशा से ही विवादों में रही है। इस ग्राम पंचायत के कामकाज पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगते रहे हैं। लेकिन इस बार ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने ही सरपंच के खिलाफ मनमानी, गाली-गलौज, कर्मचारियों को धमकाने और नौकरी से निकालने तथा वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कर्मचारी बावने पिछले दस वर्षों से शेगांव बुद्रुक ग्राम पंचायत में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि शेगांव के सरपंच कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले सरपंच ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और नौकरी से निकालने की धमकी दी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शेगांव स्थित आर- ओ फिल्टर के बाक्स के पैसे ग्राम पंचायत में जमा न रखते हुए सरपंच निकाल लेते है। इस सब के चलते ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं । इन कर्मचारियों ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
गांधीटोला का दवाखाना बना शोपीस, डॉक्टर पर 2 दवाखानों की जिम्मेदारी गरीब और वृद्ध मरीजों की बढ़ी मुसीबतें
हाजराफॉल व कचारगढ़ पर्यटन स्थलों से युवकों को मिल सकता है रोजगार, कायाकल्प का इंतजार
अहिल्यानगर में सिटी सर्वे लागू करने के निर्देश, जुलाई से शुरू होगी विशेष योजना
भूमिगत खदान में मजदूर की मौत
बल्लारपुर वेकोलि की भूमिगत खदान में काम के दौरान एक मज़दूर की मौत हो गई। यह घटना बुधवार 1 अक्टुबर को हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे, रात्रि पाली में काम करते हुए, हेमराज उर्फ नितिन भाऊराव ढवस (उम्र 35) लिफ्ट पर चढ़ते समय फिसलकर 500 फीट नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – ‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन
हेमराज ढवस पिछले 9 वर्षों से इस खदान में पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद मज़दूरों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
