- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Finally Independent Mla Jorgewar Joined The Shinde Faction Discussion In The Political Corridor On The Role Of Jorgewar
अंतत: निर्दलीय विधायक जोरगेवार शिंदे गुट में शामिल, जोरगेवार की भूमिका पर राजनीतिक गलियारे में चर्चा
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. तीन दलों के गठबंधन से बनी राज्य की महाविकास आघाडी में अब संभ्रम की स्थिति निर्माण हुई है. शिवसेना की आपसी गुटबाजी ने सरकार को खतरे में डाल दिया है. बागी नेता एकनाथ शिंदे ने चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार से सहयोग के लिए संपर्क किया और जोरगेवार चर्चा में आ गए. इस बीच विधायक जोरगेवार गुरुवार की रात गुवाहाटी रवाना हुए और शिंदे गुट में शामिल हो गए. जिससे चंद्रपुर की राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा है.
विधायक जोरगेवार को रेडिसन ब्ल्यू होटल गुवाहाटी के अन्य विधायक, शिंदे के साथ का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चंद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरु हो गई. उनके इस निर्णय पर सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की प्रतिक्रियाए सामने आ रही है. इन प्रतिक्रियाओं पर सवाला उठाये गए है कि सचमुच विधायक जोरगवार निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का हित सोच रहे है?
शिवसेना से बगावत कर 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे के गुट में विधायक की संख्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है. महाविकास आघाडी को समर्थन देने वाले चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार अंतत: गुवाहाटी का रास्ता पकडे और अपने गंतव्य पर पहुंच गए.
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे को मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी सौगात, 900 बेड, छत पर हेलीपैड और आधुनिक सुविधाएं; जानें कब शुरू होगा अस्पताल
सोलापुर में शिवसेना की पूरी कार्यकारिणी भंग, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला
अशोक खरात से संपर्क करने वाले सभी नेताओं का नाम उजागर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि दमानिया ने किया बड़ा खुलासा
संसद का महासत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बड़े बदलाव की तैयारी, शिंदे ने बताया- लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय!
राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों को अपने पक्ष में शामिल करने के लिए भाजपा और महाविकास आघाडी के बीच रस्साकसी हुई. इसके बाद शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने घोडेबाजार होने की टिप्पणी की थी. इस पर निर्दलीय विधायक जोरगवार ने राउत के घोडेबाजार शब्द पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विचार करने की भूमिका ली थी.
शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे के गुट को भविष्यमें अन्य विधायकों का समर्थन मिल सकता ऐसा बयान किशोर जोरगेवार ने दिया है. अब जोरगेवार के शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर आगामी चुनाव के समय पर इसके असर दिखाई देने की प्रबल संभावना है.
2019 के चुनाव में रिकार्ड वोटों से विजयी होने के बाद निर्दलीय विधायक जोरगवार ने भाजपा शिवसेना युती सरकार गठन की हलचल को देखते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को समर्थन पत्र दिया. किंतु राजनीतिक समीकरण बिगड राज्य में शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा के महाविकास आघाडी सरकार का गठन हुआ. उस समय पर विधायक जोरगेवार ने महाविकास आघाडी को समर्थन दिया. अब सरकार के संकट में आते ही विधायक ने पाला बदला और शिंदे गुट में शामिल हो गए. सरकार गठन को देखते हुए बार बार अपना निर्णय बदलने वाले विधायक जोरगेवार के निर्णय का असर अगले चुनाव में दिखाई देगा यह देखना दिलचस्प होगा.
Finally independent mla jorgewar joined the shinde faction discussion in the political corridor on the role of jorgewar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














