- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Congress Demands 7 12 Farmers Rights Blank Massive Public Protest March Rajura
किसानों का 7/12 कोरा करें, कांग्रेस ने की मांग, राजुरा में निकाला विशाल जन आक्रोश मार्च
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के राजुरा क्षेत्र में किसानों और आम जनता के न्याय के लिए कांग्रेस की ओर से शनिवार 4 अक्टूबर को राजुरा में किसानों का विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला गया।
- Written By: प्रिया जैस

कांग्रेस का मोर्चा (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur: राजुरा में किसानों का जमीन का 7/12 कोरा करने की मांग को लेकर निकाले गए मोर्चे में शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष धोटे के नेतृत्व में आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में किसान, युवा, महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। राजुरा तहसील कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों द्वारा आयोजित इस विशाल मार्च में हजारों किसानों, खेतिहर मजदूरों और नागरिकों ने भाग लिया। भवानी माता मंदिर से तहसील कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
मार्च के माध्यम से सरकार को 27 मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इनमें किसानों का पूर्ण कर्ज़ माफ़ी और 7/12 को कोरा करना, सूखाग्रस्त घोषित करना और आपदा पीड़ितों को मुआवज़ा देना, महाराष्ट्र जन सुरक्षा विधेयक 2024 वापस लेना, फ़र्ज़ी मतदाता पंजीकरण के मामले में कार्रवाई करना, खाद की कृत्रिम कमी दूर करना, कपास और सोयाबीन उत्पादकों के लिए विशेष पैकेज और कृषि पंपों को नियमित बिजली आपूर्ति,अतिक्रमणकारियों को पट्टे देने, स्थानीय उद्योगों में युवाओं को रोज़गार देने, संजय गांधी निराधार और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज माफ़ी और सड़कों व जलजीवन मिशन के लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करने सहित अन्य मांगों का ज़िक्र है।
तालुका में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन
जेसीबी और ट्रैक्टरों से रेत निकाली जा रही है। इसे राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। पूर्व विधायक सुभाष धोटे ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस व्यवस्था रेत चोरों का समर्थन कर रही है। विरोध प्रदर्शन में राजुरा तहसीलदार को चेतावनी दी गई कि यदि रेत चोरों पर रोक नहीं लगाई गई, तो अगला मार्च तहसील कार्यालय तक होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में गौ तस्करों की अब खैर नहीं! शिंदे-फडनवीस सरकार का बड़ा फैसला, संगठित गिरोहों पर लगेगा सीधे मकोका
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
PCMC में सलाहकारों पर 28 करोड़ खर्च, अधूरी परियोजनाओं को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल
PCMC की नई पार्किंग पॉलिसी तैयार, कलर कोडिंग और एरिया बेस्ड सिस्टम से सुधरेगा ट्रैफिक
सांसद प्रतिभा धानोरकर का केंद्र पर हमला
केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टियों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। वोटों की चोरी करके सत्ता में आई यह सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल लूट और गुमराह कर रही है।
राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति
पूर्व विधायक सुभाष धोटे चंद्रपुर जिले में भाजपा के 5 विधायक होने के बावजूद, जिले में अभी तक सूखा घोषित नहीं किया गया है। भारी बारिश के कारण किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है और किसान कर्ज के जाल में फँस गए हैं। भाजपा सरकार को चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मांग की गई कि सरकार किसानों की कमी को पूरा करे।
यह निवेदन राजुरा के तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा गया। चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार ने इन मांगों को तुरंत नहीं माना तो और ज़ोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा धानोरकर, राजुरा विधानसभा कांग्रेस समन्वयक पूर्व नगराध्यक्ष अरुण धोटे, तालुका अध्यक्ष रंजन लांडे, देवीदास सातपुते, श्रमिक कांग्रेस के सूरज ठाकरे, सभापति विकास देवालकर, नानाजी आड़े, नंदकिशोर वाढई, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर येरने, हरजीत सिंह संधू, गजानन भटारकर, विलास तुमाने मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – जहरीला कफ सिरप मामला: नागपुर में कई बच्चों का चल रहा इलाज, डॉक्टर ने बताई पूरी बात
साथ ही शहर अध्यक्ष संतोष गटलेवार, बापू धोटे, सुरेश पावड़े, विनोद झाडे, राजू झाड़े, सचिन भोयर, शैलेश लोखंडे, विवेक येरने, महिला कांग्रेस तालुका अध्यक्ष निर्मला कुडमेथे, शहर अध्यक्ष संध्या चांदेकर, कुंदा जेनेकर, जिला महासचिव इजाज अहमद,रामभाऊ देवईकर, तिरुपति इंदौवर, अनुसूचित जाति प्रभाग कांग्रेस तालुका अध्यक्ष कोमल फुसाटे, अब्दुल जमीर, धनराज चिंचोलकर, यूसुफ, रामभाऊ धुमाणे, मंगेश गुरनुले, चेतन जयपुर, पूनम गिरसावले, इंदु निकोडे सहित तालुका कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ, तथा अन्य अग्रणी संगठनों के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
Congress demands 7 12 farmers rights blank massive public protest march rajura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
May 22, 2026 | 03:12 PMHealthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी
May 22, 2026 | 03:04 PMभोपाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- यह राजनीतिक पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट
May 22, 2026 | 03:04 PMएमपी बना देश का चीता स्टेट, कूनो नेशनल पार्क में अब हैं कुल 53 चीते; IIFM से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
May 22, 2026 | 02:59 PMनागपुर: हाईवे पर डीजल की भारी किल्लत, पंप ‘ड्राई’ होने से 140 लीटर ब्लैक में बिक रहा ईंधन; ट्रकर्स में आक्रोश
May 22, 2026 | 02:56 PMPooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी
May 22, 2026 | 02:56 PMहाथी से जा टकराई स्कूटी सवार महिला, हादसे में टूटा हाथी का दांत; घटना से लोग हुए हैरान
May 22, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














