Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज

Sambhajinagar Baba Dordi Investigation: बाबा फरजन दोरड़ी की मौत के बाद पुलिस ने फार्महाउस की दोबारा तलाशी लेकर दूसरी पत्नी से पूछताछ की। नकदी, हथियार और संपत्ति के स्रोत की कई पहलुओं से जांच जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 13, 2026 | 10:34 AM

बाबा फरजन दोरड़ी, छत्रपति संभाजीनगर (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Baba Dordi Property Probe: छत्रपति संभाजीनगर अपराध जगत व मजदूर नेता के रूप में परिचित दिवंगत बाबा फरजन दोरड़ी की मौत के बाद उनकी संपत्ति, कथित बेहिसाबी नकदी व हथियारों की जांच तेज हो गई है। छावनी पुलिस ने रविवार को मिटमिटा स्थित फार्महाउस की दोबारा तलाशी लेकर खुद को बाबा फरजन की दूसरी पत्नी बताने वाली शीला से सघन पूछताछ की।

शीला ने दावा किया कि उसका आवागमन केवल रसोई, डाइनिंग रूम व बैठक तक ही सीमित था। उसे बाबा ने निजी कमरे में जाने की कभी अनुमति नहीं थी, इसलिए वहां रखी नकदी, आभूषण या हथियारों की कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, सोमवार को काला दरवाजा क्षेत्र स्थित बंगले की तलाशी ली जाएगी। उधर, आयकर विभाग की संभावित कार्रवाई पर भी सभी की नजरें हैं।

पुलिस पूछताछ में शीला दोरड़ी ने बताया कि बाबा के भोजन व अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी उसी के पास थी। जांच में यह भी पता चला कि 13 जून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय बाबा ने अपने निजी कमरे की चाबी सुरेश वर्मा को सौंपी थी।

सम्बंधित ख़बरें

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात

कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना

मुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह

नासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार

हालांकि, शीला ने दावा किया कि उसने सुरेश को पहले कभी नहीं देखा। अपराध शाखा इस दावे के अलावा फार्महाउस से बरामद नकदी, हथियारों व अन्य सामान के स्रोत की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

काला दरवाजा स्थित बंगले का तलाशी अभियान आज

सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक जाधव ने बताया कि सोमवार को शीला से पुनः पूछताछ के बाद काला दरवाजा क्षेत्र की रोहिला गली रोड स्थित बंगले की तलाशी ली जाएगी, जांच में बाबा के यह बंगला हक त्याग-पत्र (रिलिंक्विशमेंट डीड) के जरिए अपने भाई के नाम करने की बात सामने आई है।

इसी संबंध में दस्तावेजों व अन्य साक्ष्य जांचे जाएंगे, सूत्रों के अनुसार, बाबा फरजन का बेटा मुंबई में रहता है और सोमवार, 13 जुलाई को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगा। प्रकरण की जाच के सिलसिले में पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। यही नहीं, संपत्ति, आर्थिक लेन-देन और कथित बेहिसाबी संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटाने के लिए पुलिस अब बाबा फरजन के रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी, छत्रपति संभाजीनगर के बाद पुणे में रहने वाले परिजनों से जानकारी ली जाएगी।

फरजन की मौत के बाद ही कार्रवाई क्यों : शिरसाट

बाबा फर्जन के निधन के महज एक माह बाद उनके शहर के मिटमिटा स्थित घर पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य के सामाजिक न्याय व जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने सवाल उठाए है।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार

कहा कि जिस घर में कोई रह नहीं रहा था, वहां उनके निधन के एक माह बाद छापा मारने की क्या वजह थी? सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने के बाद नकदी का खुलासा होगा। इन सभी पहलुओं पर पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से जानकारी ली जाएगी। बाबा फरजन के घर पर 5 करोड़ की नकदी, 1.80 किलो सोना, 3.9 किलो चांदी, हथियार जब्त किया गया था।

Baba dordi property probe cash weapons investigation chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Crime News
  • Income Tax
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.