पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jejuri Road Accident: पुणे के जेजुरी में सासवड-जेजुरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पालकी यात्रा में शामिल महिला वारकरियों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, 4 गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: आकाश मसने
जेजुरी में ट्रक ने महिला वारकरियों को कूचला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Jejuri Warkari Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जेजुरी के पास सासवड-जेजुरी मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों (श्रद्धालुओं) को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिला वारकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
बेलसर टोल नाके के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सोमवार की सुबह सासवड-जेजुरी मार्ग पर स्थित बेलसर टोल नाके के पास, शिपदीप लॉजिंग के ठीक सामने हुआ। हादसा के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
नांदेड़ और सांगली की दिंडी के बीच हुई दुर्घटना
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हादसा नांदेड़ जिले के लोहा स्थित रंगनाथ महाराज पोखरबिसीकर दिंडी के ट्रक और सांगली जिले के कसबे डिग्रज की दिंडी में शामिल महिला वारकरियों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कुल सात महिला वारकरी उसकी चपेट में आ गईं और पहियों के नीचे कुचल गईं।
सम्बंधित ख़बरें
यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
नासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
यवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार अन्य महिलाओं को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जेजुरी के एक निजी अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विठुरायाच्या दर्शनासाठी पंढरपूरच्या दिशेने निघालेल्या वारकऱ्यांच्या वाहनास जेजुरी जवळ भीषण अपघात झाल्याची बातमी अत्यंत वेदनादायी आहे. आपले वारकरी बांधव वैष्णव धर्माची पताका खांद्यावर घेऊन दरवर्षी आषाढी वारीत पंढरपूरच्या दिशेने प्रवास करतात. दुर्दैवाने महायुती सरकार या वारकऱ्यांना… pic.twitter.com/KqOHcedAoX — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) July 13, 2026
कांग्रेस नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की जानकारी देते हुए महायुति सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने लिखा कि जेजुरी के पास भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे वारकरियों की गाड़ी के भयानक एक्सीडेंट की खबर बहुत दुख देने वाली है। हमारे वारकरी भाई हर साल आषाढ़ी वारी के दौरान वैष्णव धर्म का झंडा कंधों पर लेकर पंढरपुर जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
विजय वडेट्टीवार ने लिखा कि दुर्भाग्य से महायुति सरकार इन वारकरियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा देने में नाकाम रही है। पिछले 2-3 सालों से आषाढ़ी वारी के दौरान एक्सीडेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह बहुत दुख की बात है कि इसकी वजह से वारकरियों की जान चली गई। इस एक्सीडेंट में मरने वाले वारकरियों को पांडुरंग की कृपा से मोक्ष मिले, और घायल वारकरियों की सेहत जल्द से जल्द ठीक हो।
