यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
Solapur Train Robbery: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में तड़के बदमाशों ने धावा बोल दिया। यात्रियों से मारपीट कर लाखों के सोने के जेवर, नकदी और मोबाइल लूटकर डकैत फरार हो गए।
- Written By: आकाश मसने
लुटेरों के हमले में घायल यात्री (सोर्स: सोशल मीडिया)
Yashwantpur Bikaner Express Looted: महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा पर सोलापुर जिले के अक्कलकोट तालुका में स्थित तडवाल रेलवे स्टेशन से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रविवार तड़के सिग्नल और तकनीकी कारणों से रुकी यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (Train No. 16587) पर 4 से 5 अज्ञात नकाबपोश डकैतों ने लूट ली। बदमाशों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में घुसकर सो रहे यात्रियों पर धावा बोला, विरोध करने वालों को बेरहमी से पीटा और लाखों रुपये के सोने के आभूषण, नकदी समेत मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस खौफनाक वारदात के बाद से रेल यात्रियों में दहशत का माहौल है।
तडवाल रेलवे स्टेशन पर 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन
मिली जानकारी के मुताबिक यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रविवार तड़के 2:49 बजे से 4:03 बजे तक करीब 74 मिनट तक तडवाल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्रेन के एस-4, एस-6 और एस-7 कोचों में धावा बोल दिया।
बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर उनसे नकदी, मोबाइल फोन और सोने के आभूषण लूट लिए. विरोध करने पर कुछ यात्रियों पर पथराव भी किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। कुछ बदमाशों ने ट्रेन की खिड़कियों से हाथ डालकर यात्रियों का सामान भी छीना।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
मुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह
नासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
विरोध करने पर लूटरों ने बरसाए पत्थर
जब यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में S-6 कोच के सीट नंबर 53 पर सफर कर रहे राजस्थान के पाली के रहने वाले कालूराम भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे और नाक पर गहरी चोट आई, जिससे भारी खून बहने लगा। सोलापुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ (RPF) ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
महिलाओं के गले से झपटी सोने की चेन
लूटपाट के दौरान सोलापुर जिले के रहने वाले यात्री महेश गोपाल पवार की पत्नी के गले से डकैतों ने करीब 1 लाख 43 हजार 500 रुपये मूल्य की 5 तोले की सोने की चेन जबरन खींच ली। इसके अलावा अन्य तीन यात्रियों के कीमती मोबाइल और नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया गया। चीख-पुकार मचने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
यह भी पढ़ें:- ठाणे रिंग मेट्रो: विरोध के बीच पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र के पास पहुंची 12,220 करोड़ की परियोजना की फाइल
रेलवे पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड पर
रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद, सुबह 4.58 बजे ट्रेन के सोलापुर स्टेशन पहुंचते ही RPF और रेलवे पुलिस की एक टीम पहुंच गई। महेश गोपाल पवार की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर तंबोली ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया है, और रेलवे पुलिस तेजी से अज्ञात लुटेरों की तलाश कर रही है।
