Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्योग और खनिज विकास से बदलेगी विदर्भ की तस्वीर, CM फडणवीस बोले- चंद्रपुर और गड़चिरोली महत्वपूर्ण

Chandrapur News: खनिज विकास निधि से चंद्रपुर में कैंसर अस्पताल, कौशल आधारित रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू हुई। CM फडणवीस ने कहा कि औद्योगिक विकास से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 29, 2025 | 07:13 AM

कॉफी टेबल बुक का अनावरण करते सीएम देवेंद्र फडणवीस व अन्य (फोटो: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Devendra Fadnavis News: खनिज विकास निधि से चंद्रपुर जिले में कई प्रमुख पहलों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इनमें टाटा ट्रस्ट के माध्यम से कैंसर अस्पताल, कौशल-आधारित रोजगार, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षा और नवीन पहल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चंद्रपुर और गड़चिरोली में औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान बनाए जा रहे हैं और औद्योगिक विकास से ही समृद्ध अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा। वे मुल में स्थित विश्राम गृह में जिला खनिज फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का अनावरण करते हुए बोल रहे थे।

स्थानीय लोगों को मिले अधिक हिस्सा: सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अवधारणा है कि जहां खनन होता है, वहां के नागरिकों को खनिज निधि का लाभ मिलना चाहिए, ऐसा बताते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि खनिज खनन और परिवहन के कारण स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है। इसलिए स्थानीय लोगों को अधिकतम हिस्सा मिलना चाहिए।

चंद्रपुर जिले ने खनिज क्षेत्र में कई अच्छी पहल की हैं। विशेष रूप से, खनिज विकास निधि से चंद्रपुर जिले में रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और कौशल पर आधारित नवीन परियोजनाओं का क्रियान्वयन बहुत अच्छे तरीके से किया जा रहा है।

चंद्रपुर और गड़चिरोली में औद्योगिक विकास

चंद्रपुर और गड़चिरोली को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। हमें यह विकास पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए करना होगा। यह संदेश जाना चाहिए कि चंद्रपुर ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बनाए रखा है।

हम कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करके एक ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं जहाँ शत-प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नितिन व्यवहारे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी ने किया।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में लौटती बारिश का तांडव, बाढ़-बिजली-तूफान से तबाही, 13 की मौत, 10 हजार लोग बेघर

इस अवसर पर राज्य के आदिवासी विकास मंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक उइके, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, किशोर जोरगेवार, देवराव भोंगले, जिला कलेक्टर विनय गौड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नितिन व्यावरे, जिला खनन अधिकारी रोहन ठावरे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

33 प्रतिशत से ऊपर ले जाएंगे वनक्षेत्र

सीएम फडणवीस ने कहा कि पहले भी हमने 50 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया था। इस बार भी चंद्रपुर को वृक्षारोपण का बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। पूरे भारत में केवल महाराष्ट्र राज्य ने ही हरित आवरण बढ़ाया है।

हमारा क्षेत्र प्राकृतिक रूप से समृद्ध है। लेकिन अब हमें पूरे महाराष्ट्र के वन क्षेत्र को 33 प्रतिशत से ऊपर ले जाने पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चंद्रपुर जिला प्रशासन ने खनिज विकास निधि से बहुत अच्छा काम किया है।

Cm devendra fadnavis said chandrapur and gadchiroli are industrially important

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 07:13 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

…तो हो जाती अनहोनी, दीक्षाभूमि में उखड़ा पेड़, अचानक मची खलबली, धम्मचक्र प्रवर्तन दिन नजदीक

2

Pune News: अजित पवार की चेतावनी, गलत काम किया तो जेल भेजेंगे!

3

महाराष्ट्र में लौटती बारिश का तांडव, बाढ़-बिजली-तूफान से तबाही, 13 की मौत, 10 हजार लोग बेघर

4

लाउड साउंड से बीमार मरीजों को दिक्कत, BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने डांडिया रुकवाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.