3 महीने में 3 हादसे! WCL की ब्लास्टिंग से ढहा एक और मकान, घरों की दीवारों में आई दरारें
WCL Blasting Issue Chandrapur: चंद्रपुर में वेकोलि की ब्लास्टिंग से मार्डा गांव में मकान गिरा। 3 महीने में तीसरी घटना, प्रशासन मौन। ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी। जानें पूरा मामला।
- Written By: प्रिया जैस
कोयला खदान में धमाका (AI Generated Image)
Marda Village House Collapse: चंद्रपुर जिले के वरोरा तालुका के मार्डा गांव में गजानन अमृत वानखेड़े का घर एकोना में कोयला खदान के तेज़ धमाके की वजह से गिरने की घटना आज हुई। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन के अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। गांव में 3 महीने में यह तीसरी घटना बताई जाती है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुई घटना में ग्राम पंचायत की छत और रामकृष्ण दुधालकर के घर की छत गिर गई थी। पुनर्वास एंड पुनर्स्थापना कमेटी के अध्यक्ष अमोल अरुण पिंपलशेंडे ने वेकोलि प्रशासन और सरकारी अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, फिर भी उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की, ऐसा उनका कहना है।
DGMS नियमों का उल्लंघन
वेस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड से ब्लास्टिंग करते समय DGMS नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए कि क्या वेकोलि प्रशासन और सरकारी अधिकारी जान का नुकसान होने के बाद जागेंगे? ऐसा संतप्त सवाल करते हुए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
एकोना के लोगों ने बताया कि कोयला खदान में अनियमित और गैर-कानूनी ब्लास्टिंग की वजह से आसपास के इलाके में प्रदूषण बढ़ गया है। वेकोलि प्रशासन से मांग की गई है कि वह इस पर ध्यान दे और घर के नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत आर्थिक मदद दे।
यह भी पढ़ें – आसमान से गिरे आग के गोले! जलते टुकड़े गिरते ही फैली तेज रोशनी, भंडारा में मची अफरा-तफरी
कोयला खदान में बदली 80% जमीन
इस गांव की 80 प्रतिशत जमीन ऐकोना अमलगेड कोयला खदान में बदल गई है फिर भी प्रशासन खेतिहर मजदूर परिवारों को रोजगार देने में लापरवाही कर रहा है। बार-बार फॉलो-अप करने के बाद भी, प्रकल्पग्रस्त को तो रोजगार दे दिया जाता है, लेकिन प्रोजेक्ट से प्रभावित खेतिहर मजदूरों को वह रोजगार नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं।
