Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर के वरोरा में सोयाबीन की फसल बर्बाद, विधायक देवतले ने लिया नुकसान का जायजा

Chandrapur News: वरोरा-शेगांव क्षेत्र में सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक और करपा रोग का प्रकोप से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। विधायक करण देवतले ने खेतों का दौरा कर नुकसान का पंचनामा किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 12, 2025 | 11:13 AM

फसलों के नुकसान का जायजा लेते विधायक करण देवतले (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Varora Soybean Crop Damage: किसानों को अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन इस समय वे खुद गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। खरीफ सीजन की मुख्य नकदी फसल मानी जाने वाली सोयाबीन अब अपने अंतिम चरण में है। चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के खेतों में सोयाबीन की भरपूर फसल खड़ी थी, लेकिन लगातार बारिश और रोगों के प्रकोप ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में फफूंद जनित रोगों के साथ-साथ पीला मोजेक और करपा रोग तेजी से फैल रहे हैं। इन बीमारियों की वजह से हरे-भरे खेत पीले पड़ गए हैं और किसानों की मेहनत चौपट हो गई है। जिन किसानों ने बेहतर पैदावार की उम्मीद में सोयाबीन बोई थी, उनकी आंखों में अब सिर्फ आंसू हैं।

विधायक करण देवतले ने किया शेगांव का दौरा

इस स्थिति को देखते हुए वरोरा-भद्रावती विधानसभा क्षेत्र के विधायक करण देवतले ने शेगांव परिसर के चारगांव का दौरा किया। विधायक देवतले ने खेतों का निरीक्षण कर प्रभावित फसल को करीब से देखा। इस मौके पर तहसीलदार और कृषि अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान फसल नुकसान का पंचनामा किया गया।

किसानों ने विधायक का बताई समस्या

ग्रामीण किसानों ने विधायक के सामने अपनी व्यथा रखी और कहा कि वे पूरी तरह आर्थिक संकट में फंस गए हैं। बीज, खाद और कीटनाशकों पर भारी खर्च करने के बावजूद रोग और बारिश ने उनकी फसल बर्बाद कर दी।

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा, इरई डैम के गेट खोले गए

किसानों ने विधायक और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि फसल बीमा योजना के तहत तत्काल नुकसान का मुआवजा दिया जाए और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।

विधायक देवतले ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और मदद दिलाने के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर नुकसान का सर्वेक्षण तुरंत पूरा किया जाए ताकि समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सके।

Chandrapur varora soybean crop disease mla devtale took stock of the damage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 11:13 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

मीरा-भाईंदर: दहिसर टोल नाका होगा शिफ्ट, दिवाली पर नागरिकों को मिलेगी राहत

2

चंद्रपुर में भ्रष्ट ग्रामसेवक के खिलाफ जांच की मांग, दातालावासी ने जिला परिषद CEO को को चेताया

3

मुंबई के मानखुर्द बाल गृह से 16 वर्षीय लड़का लापता, पुलिस ने अलर्ट जारी कर तलाश की शुरू

4

मुंबई को एक और हवाई मार्ग, नवी मुंबई एयरपोर्ट से बदलेगी शहर की दिशा, 40 मिनट में सफर होगा तय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.